The Voice of Bareilly since 2010

आतंकी नावेद का खुलासा- हाफिज सईद के बेटे ने बनाया हमले का प्‍लान

atanki navedनई दिल्‍ली । उधमपुर में बीएसएफ के काफिले पर बीते दिनों आतंकी हमले के दौरान जिंदा पकड़े गए पाकिस्‍तानी आतंकवादी नावेद एक और  बडा खुलसा किया है। ताजा खुलासे में नावेद ने एनआईए को बताया है कि उसके साथ 18 और आतंकवादियों ने भारत में घुसपैठ की थी।

कुछ रिपोर्टों के अनुसार, उसने बताया कि उसे मुंबई हमले का मास्‍टरमाइंड और जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद के बेटे ताल्हा ने बनाया था। उसने ही उसे आत्मघाती हमले की ट्रेनिंग ने दी थी।  आतंकी नवेद के बयान के आधार पर एनआईए ने 26 पन्नों का डोजियर तैयार किया है। ताजा खुलासे में नावेद ने  बताया कि उसके साथ 18 और आतंकवादियों ने भारत में घुसपैठ की थी।

डोजियर के मुताबिक नवेद 16 से 17 वर्ष की उम्र में लश्कर में शामिल हुआ था। उसे सबसे पहले गरही हसीबुल्लाह के रिक्रूटमेंट कैंप में भेजा गया, इसके बाद उसे बालाकोट, नौशेरा और झेलम के तीन और आतंकी कैंपों में ट्रेनिंग दी गई। नावेद ने कुल तीन साल तक आतंकी हमलों की ट्रेनिंग ली।

नावेद से पूछताछ के बाद एनआईए ने उसे पनाह देने वाले सभी लोगों की पहचान कर ली है। बताया जा रहा है कि आतंकी को पनाह देने वाले इन लोगों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। बताते चलें कि बीते पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बीएसएफ के गश्ती दल पर आतंकियों ने हमला कर दिया था। इसी हमले में दो स्थानीय नागरिकों ने आतंकी नावेद को धर दबोचा था, जबकि एक आतंकी मारा गया था। दो आतंकी वहां से भाग निकलने में सफल हो गए थे।

 

एजेन्सी

 

error: Content is protected !!