The Voice of Bareilly since 2010

शवयात्रा में गए अधेड की नदी में बहने से मौत, घंटों बाद मिला शव

चम्पावत। सिमलखेत बाराकोट से शवदाह में रामेश्वर घाट गये एक अधेड़ की सरयू नदी में बहने से मौत हो गई। पुलिस, एसडीआरएफ, दमकल और स्थानीय गोताखोर की मदद से गुरुवार को पूरी रात सर्च अभियान चला। आज शुक्रवार को शव नदी से निकाला गया।

सिमलखेत निवासी सोबन सिंह (51) पुत्र दिवान सिंह गुरुवार को गांव से शवयात्रा में रामेश्वर घाट गये थे। शवहाद के बाद नहाने के दौरान अचानक सरयू नदी के तेज बहाव में आने से वह बह गए। लोगों ने उनको बचाने का प्रयास किया लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण सफल नहीं हो पाये। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही लोहाघाट के एसओ मनीष खत्री, एसआई देवेंद्र मनराल, एलएफएम मोहन थापा, बाल मुकुंद राणा, राजेश खर्कवाल, चंचल सिंह, प्रकाश रेंसवाल आदि के साथ एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोर गोकुल लुंठी और राजेश मेहता ने देर रात तक सर्च अभियान चलाया। शुक्रवार सुबह शव को रामपौढ़ी के पास नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए यहां जिला मुख्यलय लाया गया।

 

error: Content is protected !!