Bharat

बसपा सांसद अतुल राय पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती की मौत

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के सामने आत्मदाह का प्रयास करने वाली युवती ने भी सोमवार को दम तोड़ दिया। उसने खुद को दुष्कर्म (Rape) पीड़िता बताते हुए सुप्रीम कोर्ट के सामने खुद को आग के हवाले कर दिया था। आत्मदाह से पूर्व उसने सोशल मीडिया पर लाइव किया था और बसपा सांसद अतुल राय समेत कई लोगों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। इस मामले में युवक गवाह था और उसने भी लड़की के साथ ही सुप्रीम कोर्ट के सामने खुद को आग लगा ली थ। युवक की पहले ही मौत हो चुकी है। 

खुद को दुष्कर्म पीड़िता बताने वाली 24 वर्षीय युवती और उसके दोस्त ने बीते 16 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट के बाहर आत्मदाह का प्रयास किया था। दोनों को आग में घिरा देखकर वहां पर मौजूद स्टाफ और अन्य लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई थी। दोनों को राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोनों करीब 30 से 40 फीसद तक झुलस गए थे।

16 अगस्त को आत्मदाह की घटना को अंजाम देने के लिए दोनों ने गेट डी से सुप्रीम कोर्ट में घुसने की कोशिश की थी  लेकिन पर्याप्त कागज नहीं होने के कारण सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें गेट से ही लौटा दिया था। इसके बाद दोनों ने गेट के बाहर खुद को जलाने का प्रयास किया था। 

दोनों ने सुप्रीम कोर्ट के बाहर से फेसबुक पर लाइव भी किया था। दुष्कर्म पीड़िता के दोस्त की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। 

फेसबुक लाइव के जरिये दुष्कर्म पीड़िता और उसके दोस्त ने एसएसपी अमित पाठक, सीओ अमरेश सिंह, दरोगा संजय राय और उसके बेटे विवेक राय, तथा पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया था। 

उत्तर प्रदेश के कोसी से बहुजन समाज पार्टी के सांसद अतुल राय पर इस युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। वाराणसी के लंका थाने में 1 मई 2019 को एफआईआर दर्ज कराई गई थी। अतुल राय साल 2019 के लोकसभा चुनाव वह विजयी हुए थे। फिलहाल वह जेल में बंद हैं। 

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

3 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

3 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

3 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

5 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

5 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

5 hours ago