The Voice of Bareilly since 2010

‘आपातकाल लागू करने वाली तानाशाह’ के पोते ने अपना असल रंग दिखा दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साक्षात्कार लेने वाली पत्रकार पर सवाल उठाने को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राहुल गांधी पर साधा निशाना।  

नई दिल्ली। युद्धक विमान राफेल के सौदे को लेकर अब तक भाजपा पर निशाना साधते रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अब खुद केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के निशाने पर हैं। जेटली गुरुवार को लगातार दूसरे दिन राहुल को लेकर काफी आक्रामक तेवर में नजर आए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साक्षात्कार लेने वाली पत्रकार पर उनकी टिप्पणी को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया का अपमान करार दिया। जेटली ने कहा, ‘आपातकाल लागू करने वाली तानाशाह’ के पोते ने अपना असल रंग दिखा ही दिया और एक स्वतंत्र पत्रकार को धमाकाया।

जेटली ने ट्विटर पर लिखा है, ‘आपातकाल लागू करने वाली तानाशाह (इंदिरा गांधी) के पोते ने एक स्वतंत्र पत्रकार पर सवाल उठाकर और धमकाकर अपना असल डीएनए दिखा ही दिया। जेटली ने एक और ट्वीट में लिखा है, ‘अब छद्म उदारवादी (स्यूडो सेक्युलर) चुप क्यों हैं? मुझे एडिटर्स गिल्ड की प्रतिक्रिया का इंतजार है।’ 

इससे पहले जेटली ने एक और ट्वीट किया था जिसमें लिखा था, ‘वह कितना जानता है?. वह कब जान पाएगा।’ माना जा रहा है कि यह ट्वीट उन्होंने राहुलपर निशाना साधते हुए किया। इससे पहले बुधवार को लोकसभा में भी जेटली ने  राफेल पर जवाब देते हुए कहा था कि राहुल गांधी को कॉम्बैट जेट्स की समझ नहीं है। 

error: Content is protected !!