Bharat

मोदी और योगी के खिलाफ घृणा संदेश पोस्ट करने वाला व्यक्ति ओडिशा में धरा गया

भुवनेश्वर। सोशल साइट्स पर घृणास्पद पोस्ट (Hateful post) को लेकर आरोप-प्रत्यारोप के बीच उत्तर प्रदेश पुलिस ने ओडिशा में एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर सोशल मीडिया में कथित रूप से घृणा संदेश पोस्ट कर रहा था। कटक जिले में पुलिस के हत्थे चढ़े 42 साल के इस व्यक्ति पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मोदी और योगी के खिलाफ अमर्यादित पोस्ट करने का आरोप है।

उत्तर प्रदेश के कुसुंबी गांव के रहने वाले इस व्यक्ति को उत्तर प्रदेश पुलिस की एक टीम ने गुरुवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कहा कि उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 124ए (राजद्रोह) समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कटक (सदर) के पुलिस अधीक्षक जुगल किशोर बनोठ ने कहा, “उत्तर प्रदेश पुलिस ने यहां की स्थानीय पुलिस से मदद मांगी थी। हमारे पुलिसकर्मियों ने आरोपित को पकड़ने में आवश्यक सहयोग दिया।”  उन्होंने कहा कि आरोपित के खिलाफ सिंहबली थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ओडिशा के सालीपुर में छोटा-मोटा कारोबार करने वाले इस व्यक्ति को ट्रांजिट रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।

 
gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

14 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

16 hours ago