नोएडा में रैली करेंगे अरविंद केजरीवाल,शामिल होंगे भाजपा के शत्रु और यशवंत

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी की, अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली के अलावा अन्य राज्यों में चुनाव अभियान की शुरुआत के लिये नोएडा में आगामी शनिवार को होने वाली रैली में भाजपा के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और पूर्व मंत्री यशवंत सिन्हा भी शामिल होंगे।

आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने गुरुवार को बताया कि पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में आठ सितंबर को नोएडा में होने वाली रैली में यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा भी शामिल होंगे।

सात लोकसभा सीटों पर प्रचार करेंगे केजरीवाल

दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर चुनाव अभियान शुरु करने के बाद आप ने अन्य राज्यों में प्रचार कार्य की शुरुआत उत्तर प्रदेश से करने का फैसला करते हुए नोएडा रैली का आयोजन किया है। सिंह ने बताया कि इसके लिये उत्तर प्रदेश कानून व्यवस्था की बदहाली का मुद्दा उठाते हुये इससे प्रभावित हो रहे जनता के अधिकारों की बहाली की मांग के लिये वह राज्य में जन अधिकार पदयात्रा कर रहे हैं। इसके पहले चरण में उन्होंने पिछले महीने पूर्वी उत्तर प्रदेश में बलिया से बनारस तक पदयात्रा की थी।

दूसरे चरण में सिंह की पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सहारनपुर से नोएडा तक की पदयात्रा जारी है। शनिवार को नोएडा पहुंच रही इस यात्रा के समापन पर स्थानीय कमर्शियल ग्रांउड में जन अधिकार रैली आयोजित की गयी है।

उल्लेखनीय है कि पिछले लोकसभा चुनाव में भी आप ने उत्तर प्रदेश में किस्मत आजमाने की कोशिश की थी लेकिन बेहतर नतीजे हासिल नहीं हुए थे। हाल ही में उत्तर प्रदेश नगर निगम चुनाव में आप के 60 प्रत्याशी जीते थे। सिंह ने बताया कि नगर निगम चुनाव के बाद बदली हुयी परिस्थितियों को देखते हुये पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में एक बार फिर पूरे दमखम से उतरने की तैयारी में है। उन्होंने बताया कि अगले चरण में वह रुहेलखंड में बरेली से अमरोहा तक और फिर अंतिम चरण में बुंदेलखंड में ललितपुर से झांसी तक की पदयात्रा करेंगे।

 

 

ज़ी साभार

 

bareillylive

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

47 mins ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

15 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

15 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

17 hours ago