Bharat

तूफान बन गई कोरोना की दूसरी लहर, पहली बार एक दिन में रिकॉर्ड 2.74 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित मिले, 1620 लोगों ने दम तोड़ा

नई दिल्ली। कोरोना की दूसरी लहर तूफान में बदल गई है। हालात की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि हर दिन कोरोना के नए मरीजों का आंकड़ा नया रिकॉर्ड बना रहा है। संक्रमण के मामलों में लगातार 39वें दिन वृद्धि हुई है और लगातार तीसरे दिन ढाई लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। आज सोमवार को सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे के अंदर देश में 2 लाख 74 हजार 944 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस बीच, 1 लाख 43 हजार 701 लोग रिकवर हुए जबकि 1620 मरीजों ने दम तोड़ दिया। इस तरह भारत में कोरोना संक्रमण की चपेट में आने वालों का आंकड़ा रविवार को डेढ़ करोड़ के पार हो गया।

देश में अब तक 1 करोड़ 50 लाख 57 हजार 767 लोग कोरोना से  संक्रमित हो चुके हैं। थोड़ी राहत की बात ये है कि इनमें 1 करोड़ 29 लाख 48 हजार 848 लोग ठीक भी हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 1 लाख 78 हजार 793 हो गई है। 19 लाख 23 हजार 877 मरीज ऐसे हैं जिनका अभी इलाज चल रहा है। एक्टिव केस का ये आंकड़ा अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा है।

79.25% नए मरीज अकेले 10 राज्यों में मिले

रविवार को कोरोना के 79.25% मामले देश के 10 राज्यों में मिले। इनमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 68,631, उत्तर प्रदेश में 30,566, दिल्ली में 25,462, कर्नाटक में 19,067, केरल में 18,257, छत्तीसगढ़ में 12,345, मध्य प्रदेश में 12,248, तमिलनाडु में 10,723, राजस्थान में 10,514 और गुजरात में 10,340 केस मिले। इन्हीं राज्यों में सबसे ज्यादा लोगों की मौतें भी हुई हैं। महाराष्ट्र में 503 लोगों ने दम तोड़ दिया। दिल्ली में 161 लोगों की मौत हुई जबकि उत्तर प्रदेश में 127 मौतें दर्ज की गईं।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक, देश भर में कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए अबतक कुल 26 करोड़ 78 लाख 94 हजार 549 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है। इनमें रविवार को किए गए 13 लाख 56 हजार 133 नमूनों की जांच भी शामिल है।

प्रमुख राज्यों के हाल

महाराष्ट्र मेंरविवार को 68,631 नए मरीज मिले। 45,654 मरीज ठीक हुए और 503 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 38.39 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 31.06 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 59,970 की मौत हुई है। यहां फिलहाल करीब 6.70 लाख लोगों का इलाज चल रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को 25,462 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 20,159 लोग रिकवर हुए और 161 की मौत हो गई। अब तक यहां 8.79 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 7.66 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,121 मरीजों की जान चली गई। 74,941 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़ में रविवार को 12,345 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस दौरान 14,556 लोग ठीक हुए और 170 की मौत हो गई। राज्य में 1.28 लाख लोगों का इलाज चल रहा है। कुल 4.10 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि कुल मौतों का आंकड़ा 5,908 पहुंच गया है। मध्य प्रदेश में रविवार को 12,248 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 7495 लोग रिकवर हुए और 66 की मौत हो गई। अब तक यहां 4.08 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.34 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। 4,557 मरीजों की जान चली गई। 68,576 मरीजों का इलाज चल रहा है।

गुजरात में रविवार को 10,340 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 3,981 लोग रिकवर हुए और 110 की मौत हो गई। अब तक यहां 4.04 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.37 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,377 मरीजों की मौत हो गई। 61,647 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 2.74 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौत: 1,620
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 1.43 लाख
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 1.50 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 1.29 करोड़
  • अब तक कुल मौत: 1.78 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 19.23 लाख
gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

12 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

14 hours ago