तिरंगा फहरेगा, जन-गण-मन भी होगा पर नहीं कहेंगे भारत माता की जय…

गणतंत्र दिवस पर दारुल उलूम देवबंद में नहीं होगा वंदेमातरम का उद्घोष, भारत माता की जय बोलने से भी इन्कार।

सहारनपुर। तिरंगा फहराया जाएगा, जन-गण-मन का गान होगा, देशभक्ति के नारे लगाए जाएंगे, आजादी की लड़ाई में जो शहीद हुए हैं उनको याद किया जाएगा, युवाओं को बताया जाएगा कि उन्हें देश के लिए क्या करना है और देश के लिए किस तरह कुर्बानी देनी चाहिए, मिठाई भी बांटी जाएगी। जी हां, गणतंत्र दिवस के मौके पर दारुल उलूम देवबंद में यह सब होगा। लेकिन, नहीं होगा तो वंदे मातरम् का उद्घोष और भारत माता की जय के नारे। राष्ट्रीय पर्व के मौके ऐसा करने से परहेज क्यों? इस सवाल पर उलेमा की प्रतिक्रिया काफी तीखी रही।

देवबंदी उलेमा मुफ्ती तारीक कासमी ने कहा, ‘इस्लाम में अल्लाह के सिवा किसी और की इबादत नहीं की जाती। भारत माता की जय में एक मूर्ति का रूप आ गया है, इसलिए भारत माता की जय नहीं बोल सकते है, फिर चाहे वह मुसलमान मदरसे के पढ़ने वाले छात्र हो या कोई भी अन्य व्यक्ति हो।’ साथ ही सवाल किया- क्या नारे लगाने से देशभक्ति का इजहार होता है? न तो मुसलमान देशभक्ति के नारे लगाने से कभी पहले चूका है और न अब चूकेगा और ना आगे चूकेगा। भारत माता की जय के नारे बिल्कुल नहीं लगा सकते। इसलिए कि हर हिंदुस्तानी के अंदर अपनी देशभक्ति का इजहार मकसूद होता है। क्या अल्फाज के बदलने से क्या शब्दों के एक चीज से दूसरे शब्दों से अदा करने से उस चीज की अहमियत खत्म हो जाती है? अगर वही चीज आप अंग्रेजी में बोलें, वही चीज आप उर्दू में बोलें, वही चीज आप हिंदी में बोलें जबकि उसका अर्थ एक होता है तो क्या फर्क पड़ता है।

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

3 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

17 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

17 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

17 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

19 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

19 hours ago