Bharat

महिलाओं की रक्षा करेगी ये “जादुई चूड़ी”, हमलावर को लगेगा तेज झटका

हैदराबाद। महिलाओं को यौन उत्‍पीड़न और शोषण से बचाने वाली “जादुई चूड़ी”। जी हां, फिलहाल तो इसे यही कहा जा रहा है। दरअसल, तमाम प्रयासों के बावजूद देश में महिलाओं के यौन उत्‍पीड़न और शोषण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसके मद्देनजर हैदराबाद के एक शख्‍स ने यह “जादुई चूड़ी” बनाई है जो मुसीबत में फंसी महिला के लिए हथियार से कम साबित नहीं होगी। इस चूड़ी को जादुई इसलिए कहा जा रहा है क्‍योंकि इसकी मदद से कोई भी महिला कुछ पलों में अपनी लिए मदद की गुहार लगा सकती है। साथ ही हमलावर को बिजली का तेज झटका भी दे सकती है। इसकी कीमत भी बेहद कम रखी गई है। इसलिए यह लगभग हर महिला की पहुंच में रहेगी।

हैरदाबाद के हरीश ने महिलाओं के लिए यह कमाल की चूड़ी बनाने का दावा किया है। उनका कहना है कि उनके द्वारा बनाई गई इस चूड़ी में एक कमाल का सिक्योरिटी फीचर है। अप्रिय स्थिति में फंसने पर महिलाएं कलाई को एक खास एंगल में घुमाएंगी तो यह एक्टिव हो जाएगी और हमलावर को बिजली का तेज झटका लगेगा। इसके अलावा खास लोगों के पास महिला की लाइव लोकेशन भी चली जाएगी। इस परिस्थिति में महिला तक तुरंत मदद पहुंच सकती है। लोकेशन के साथ-साथ मैसेज के जरिए भी महिला से जुड़ी जानकारी पहुंच जाएगी।

हरीश ने बताया कि उन्होंने इस चीड़ी की कीमत मात्र दो हजार रुपये रखी है ताकि यह ज्‍यादा-ज्‍यादा महिलाओं तक पहुंच सके। वह इसके लिए सरकार से मदद चाहते हैं, ताकि इसकी कीमत और कम की जा सके और यहा ज्यादा से ज्यादा महिलाओं तक पहुंच सके।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

13 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

14 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

15 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

15 hours ago