भुवनेश्वर में PM मोदी ने किया रोड शो,BJP राष्ट्रीय कार्यकारणी की दो दिवसीय बैठक शुरू

भुवनेश्वर : भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिनों की बैठक शनिवार को भुवनेश्वर में शुरू हो गई इस बैठक में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वहां पहुंचे| बैठक में शामिल होने से पहले पीएम ने रोड शो किया जिसमें भारी संख्या में लोग जुटे|राष्ट्रीय कार्यकारिणी की इस अहम बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, वित्त मंत्री अरुण जेटली सहित अन्य नेता हिस्सा लेने पहुंचे|

पीएम मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ओडिशा समेत कोरोमंडल क्षेत्र में पार्टी के प्रभाव बढ़ाने की रूपरेखा पेश कर सकते हैं जहां पार्टी पारंपरिक तौर पर कमजोर मानी जाती है| भुवनेश्वर पहुंचकर पीएम मोदी के रोड शो का आयोजन हुआ जिसके बाद वह राजभवन पहुंचे|

भुवनेश्वर में दो दिवसीय (15 और 16 अप्रैल) बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, सभी भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे|

भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को लगता है कि 2019 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के लिए अभी से तैयारी शुरू की जानी चाहिये|पार्टी ओडिशा और पश्चिम बंगाल पर विशेष ध्यान दे रही है|

भाजपा का विशेष जोर उन 120 सीटों पर है जिनमें वह जीत दर्ज नहीं कर पायी लेकिन उसे जीत हासिल करने की उम्मीद है|भाजपा नेता ने कहा कि ओडिशा में स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन निश्चित तौर पर उत्साहवर्धक रहा है| पार्टी को अच्छी सफलता मिली है और लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के मार्ग को गति प्रदान करने का फैसला किया है|
वर्तमान में उड़ीसा विधानसभा में भाजपा के 10 विधायक हैं और एक लोकसभा सांसद हैं|स्थानीय निकाय के चुनाव में मिली जीत के बाद भाजपा नेतृत्व को ओडिसा में पार्टी के लिए बड़ी संभावना नज़र आ रही हैं| भाजपा को राज्य में पैर पसारने का मौका सत्ताधारी बीजू जनता दल में खींचतान से मिलता दिख रहा है| पिछले कुछ दिनों में बीजद की अंदरूनी कलह सतह पर आ गई हैं|

भाजपा दलित, महिलाओं, कमजोर वर्ग और युवाओं पर विशेष जोर दे रही है|हाल ही में भाजपा संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते प्रधानमंत्री ने सुधार और विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाने पर जोर दिया था|उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जनता का मूड सत्तारूढ़ पार्टी के पक्ष में सकारात्मक है|यह गरीबों के लिए काम करने का स्वर्णिम अवसर है|केंद्र में मोदी के नेतृत्व वाली राजग सरकार अगले महीने तीन वर्ष पूरे करने जा रही है|

bareillylive

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

13 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

13 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

15 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

15 hours ago