Bharat

राम मंदिर भूमि पूजन : उमा भारती 5 अगस्त को अयोध्या में मौजूद रहेंगी पर भूमि पूजन में नहीं होंगी शामिल

अयोध्या। (Ram temple bhoomi poojan) राम मंदिर आंदोलन के अग्रणी नेताओं में शामिल उमा भारती को 5 अगस्त होने वाले राम मंदिर भूमि पूजन का निमंत्रण मिल गया है। वह उस दिन अयोध्या में मौजूद भी होंगी पर भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी। इसके बजाय वह भूमि पूजन के समय सरयू नदी के तट पर साधना करेंगी।

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने सोमवार को ट्विटर पर स्वयं यह जानकारी दी। उन्होंने कहा इसकी सूचना उन्होंने अयोध्या में राम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ अधिकारी और प्रधानमंत्री कार्यालय को दे दी है कि शिलान्यास कार्यक्रम के समय उपस्थित समूह के सूची में से उनका नाम अलग कर दें।

अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भूमि पूजन कर रहे होंगे, उस दौरान उमा भारती सरयू तट पर प्रार्थना करेंगी। उन्होंने भूमि पूजन में हिस्सा न लेने के पीछे कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा बताया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदयुरप्पा, उत्तर प्रदेश के कई मंत्रियों और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह आदि के संक्रमित होने ने उमा भारती की चिंता बढ़ा दी है।

उमा भारती ने ट्वीट में लिखा है, “कल जब से मैंने श्री अमित शाह जी तथा यूपी भाजपा के नेताओं के कोरोना पॉजिटिव होने के बारे में सुना तभी से मैं अयोध्या में मंदिर के शिलान्यास में उपस्थित लोगों के लिए खासकर पीएम नरेंद्र मोदी जी के लिए चिंतित हूं, इसलिए मैंने राम जन्मभूमि न्यास के अधिकारियों को सूचना दी है की शिलान्यास के कार्यक्रम के मुहूर्त पर मै अयोध्या में सरयू के किनारे पर रहूंगी।”

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

11 mins ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

14 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago