Categories: BharatBreaking News

अब भारत में भी पानी के नीचे भी दौड़ेगी ट्रेन, रेल मंत्री ने शेयर किया VIDEO

नई दिल्‍ली। देश की सबसे तेज गति‍ से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को कामयाबी से चलाने के बाद अब देश का रेल मंत्रालय एक और बड़ा कारनामा करने जा रहा है। देश में अब पानी के नीचे ट्रेन दौड़ती दिखाई देगी। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने खुद इसकी जानकारी अपने ट्वि‍टर के माध्‍यम से दी है। उन्‍होंने एक वीडियो शेयर कर बताया है कि देश में अब लोग नदी में पानी के नीचे ट्रेन में बैठकर इस यात्रा का आनंद ले सकेंगे।

ये ट्रेन कोलकाता में चलेगी। ये ट्रेन हुगली नदी के नीचे पानी में दौड़ेगी।इस प्रोजेक्‍ट को पूरा करने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। पीयूष गोयल ने लिखा, भारत की पहली अंडर वॉटर ट्रेन शीघ्र ही कोलकाता में हुगली नदी के नीचे चलना आरंभ होगी। उत्कृष्ट इंजीनियरिंग का उदाहरण यह ट्रेन देश में निरंतर हो रही रेलवे की प्रगति का प्रतीक है।इसके बनने से कोलकाता निवासियों को सुविधा, और देश को गर्व का अनुभव होगा।

पहली अंडर वॉटर कोलकाता मेट्रो का ये ट्रेक करीब 16 किमी लंबा होगा। इसमें मेट्रो ट्रेन सॉल्‍ट लेक सेक्‍टर 5 से हावड़ा मैदान के बीच दौड़ेगी। दो फेज में बंटी इस यात्रा में पहला फेज 5 किमी लंबा है। बता दें कि देश में पहली मेट्रो भी कोलकाता में ही दौड़ी थी। अब भारतीय रेल जमीन के ऊपर चलने के साथ ही पानी के नीचे भी दौड़ेगी।

vandna

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

13 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

13 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

15 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

15 hours ago