अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन इंडोनेशिया में गिरफ्तार

फोटो साभार-NCB Interpol Indonesia

नयी दिल्ली, 26 अक्तूबर। भारत के सबसे वांछित अपराधी अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को इंडोनेशिया पुलिस ने इंटरपोल द्वारा जारी रेडकार्नर नोटिस के आधार पर बाली में गिरफ्तार कर लिया। वह पिछले दो दशक से फरार था।

आस्ट्रेलिया पुलिस से ऐसी सूचना मिली थी कि 55 वर्ष का राजेन्द्र सदाशिव निकाल्जे उर्फ मोहन कुमार उर्फ छोटा राजन सिडनी से इंडोनेशिया के लोकप्रिय पर्यटन स्थल बाली के लिए रवाना हुआ है, जहां से उसे कल गिरफ्तार कर लिया गया।

गृह मंत्री राजनाथ सिंह और सीबीआई के निदेशक अनिल सिन्हा ने इस घटनाक्रम की पुष्टि की है। सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘एक बार पहचान और पुष्टि होने के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने छोटा राजन को पकड़ने में सहयोग के लिए इंटरपोल और इंडोनेशियाई अधिकारियों का धन्यवाद किया। सीबीआई, इंटरपोल, भारत के आग्रह पर बाली पुलिस ने भारतीय नागरिक मोहन कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

सीबीआई डायरेक्टर अनिल सिन्हा ने भी छोटा राजन की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। सीबीआई ने एक बयान जारी कर कहा है, हमारे इशारे पर इंटरपोल ने छोटा राजन को गिरफ्तार किया है।

मुंबई के अंडरवर्ल्ड छोटा राजन पर 16 से हत्याओं के मामले दर्ज हैं और वह उन मामलों में वांछित था। एक समय में छोटा राजन अंडरवर्ल्ड दाऊद इब्राहीम के साथ काम करता था, लेकिन 1993 में मुंबई बम धमाकों के बाद दोनों के रास्ते अलग हो गये।

bareillylive

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

14 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

16 hours ago