Bharat

अनलॉक: 16 जून से पर्यटकों के लिए खुल जाएंगे केंद्र संरक्षित सभी स्मारक

नई दिल्ली। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा संरक्षित खजुराहो के प्रचीन मंदिरों, ताजमहल और पिथौरागढ़ जिले के कोतली में स्थितो विष्णु मंदिर सहित देश के सभी स्मारक 16 जून से पर्यटकों को लिए खुल जाएंगे। कोरोना की दूसरी लहर में देशभर में संक्रमितों की संख्या बढ़ने पर केंद्र संरक्षित स्मारकों, साइट्स और संग्रहालयों को 16 अप्रैल को बंद कर दिया गया था।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के निदेशक स्मारक डा. एनके पाठक ने सोमवार दोपहर स्मारकों को खोलने का आदेश जारी किया। आदेश में राज्य सरकार, जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन समिति के समन्वय से स्मारकों को खोले जाने की बात निहित है। स्मारकों को खोलने के लिए गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी स्टैंडर्ड आपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) का पालन करना होगा।

गौरतलब है कि देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आने के बाद धीरे-धीरे सभी राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया चल रही है। इस स्थिति में पर्यटन कारोबारी जल्द से पर्यटन स्थलों के गुलजार होने की उम्मीद कर रहे थे।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

14 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

16 hours ago