The Voice of Bareilly since 2010

काम की खबरः तत्काल टिकट बुकिंग के लिए जरूरी हुआ आधार सत्यापन, जानिए अपडेट

ऑनलाइन रेल टिकट, रेलवे की तत्काल टिकट, तत्काल टिकट बुकिंग के लिए जरूरी हुआ आधार सत्यापन, Aadhaar verification now mandatory for tatkal rail ticket booking,,

नई दिल्ली। यदि आप अपने फोन से ऑनलाइन रेल टिकट बुक करते हैं तो ये खबर आपके काम की है। अब बुधवार यानी पहली जुलाई से रेलवे की तत्काल टिकट की बुकिंग के लिए आधार नंबर का सत्यापन अनिवार्य हो गया है।

बता दें कि भारतीय रेलवे ने यात्रियों को तत्काल टिकट निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सुलभ कराने के लिए बुकिंग प्रणाली में संसोधन की घोषणा की थी। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम की आधिकारिक वेबसाइट आईआरसीटीसी और मोबाइल ऐप पर तत्काल टिकट बुक कराने के लिए आपको अपने एकाउण्ट को आधार सत्यापित कराना होगा। अन्यथा टिकट बुक नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा कम्प्यूटरीकृत यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) काउंटरों और अधिकृत एजेंटों के माध्यम से तत्काल टिकट बुक करने के लिए 15 जुलाई से उपयोगकर्ता के मोबाइल नंबर पर ओटीपी सत्यापन की आवश्यकता होगी।

रेल मंत्रालाय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार तत्काल टिकटों की थोक बुकिंग को रोकने के लिए रेलवे ने अधिकृत टिकटिंग एजेंटों को बुकिंग विंडो के पहले 30 मिनट के दौरान टिकट बुक करने की अनुमति नहीं दी है। यह प्रतिबंध वातानुकूलित यानी एसी श्रेणी के लिए सुबह 10 बजे से 10.30 बजे तक और गैर-एसी श्रेणी के लिए सुबह 11 बजे से 11.30 बजे तक लागू रहेगा।

error: Content is protected !!