The Voice of Bareilly since 2010

उत्तराखंड : राज्यपाल बेबी रानी का इस्तीफा, संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा

देहरादून। उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। राज्यपाल के सचिव बीके संत ने इसकी पुष्टि की है। बेबी रानी मौर्य उत्तराखंड के राज्यपाल के तौर पर बीती 26 अगस्त को अपने तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुकी हैं।

दो दिन पहले नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात के बाद से ही बेनी रानी मौर्य के इस्तीफा देने की चर्चाएं तेज होने लगी थीं। उन्हें उत्तर प्रदेश भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी देने की भी चर्चाएं हैं।

उत्तर प्रदेश के आगरा की रहने वाली बेबी रानी मौर्य उत्तराखंड की दूसरी महिला राज्यपाल थीं। उनसे पहले मारग्रेट आल्वा राज्यपाल रह चुकी थीं। बेबी रानी 1995 से वर्ष 2000 तक आगरा की महापौर रहीं। वह राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य भी रह चुकी हैं।

error: Content is protected !!