गिरफ्तारी के तुरंत बाद विजय माल्या को मिली ज़मानत,ट्वीट कर कहा- भारतीय मीडिया ने बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया

नई दिल्ली।लंदन में विजय माल्या की गिरफ्तारी के तुरंत बाद ही उन्हें जमानत भी मिल गई। विजय माल्या ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि कोर्ट में प्रत्यर्पण के सिलसिले में उनकी सुनवाई पहले से तय थी। उन्होंने भारतीय मीडिया पर भी टिप्पणी करते हुए ट्वीट किया कि उन्होंने ( भारतीय मीडिया ने) मेरी कोर्ट में पेशी को काफी बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया।

इससे पहले स्कॉटलैंड यार्ड ने विजय माल्या को वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जमानत मिली गई।

2016 से फरार चल रहे शराब कारोबारी को वेस्टमिंस्टर अदालत के आदेश पर स्कॉटलैंड यार्ड की पुलिस ने मंगलवार को करीब 9:30 सुबह (भारतीय समयानुसार) गिरफ्तार किया।उनपर भारतीय बैंकों के 9000 करोड़ सहित कुल 12000 करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज नहीं चुकाने का आरोप है।

जानकारी के मुताबिक आगे की कार्रवाई के लिए सीबीआई की एक टीम लंदन जाएगी।माल्या का ब्रिटेन से भारत में प्रत्यर्पण की संभावना अब बढ़ गई है। उन्हें लंदन के वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया जाएगा। विजय माल्या की गिरफ्तारी वेस्टमिंस्टर कोर्ट के आदेश पर हुई है।भारत सरकार ने 8 फरवरी को विजय माल्या के प्रत्यर्पण के लिए ब्रिटेन की सरकार को अर्जी भेजी थी।जनवरी 2017 में सीबीआई कोर्ट ने माल्या के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था।

bareillylive

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

8 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

8 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

8 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

10 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

10 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

10 hours ago