Bharat

लालकिले पर हिंसा : दीप सिद्धू का साथी इकबाल सिंह भी गिरफ्तार

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस (26 जनवरी, 2021) पर ट्रैक्टर परेड के दौरान लालकिले पर हुई हिंसा के मामले में एक और आरोपी इकबाल सिंह को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे पंजाब के होशियारपुर में दबोचा गया। पुलिस ने उस पर 50 हज़ार रुपये का इनाम रखा था। लुधियाना के रहने वाले इकबाल सिंह पर आरोप है कि 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान वह लोगों को लालकिले का गेट तोड़ने और वहां धार्मिक झंडा फहराने के लिए उकसा रहा था। वह हिंसा के समय फेसबुक लाइव कर रहा था। आपको याद होगा कि इस हिंसा के एक प्रमुख आरोपी अभिनेता दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया था।

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, लालकिले के लाहौरी गेट पर भीड़ को उकसाकर लालकिले पर झंडा फहराने के लिए उकसाने वाला शख्स इकबाल सिंह ही था। वह इस दौरान लालकिले से फेसबुक लाइव कर रहा था और लोगों से कह रहा था, “चढ़ जाओ बब्बर शेरों”। लालकिले का भीतरी दरवाजा खुलवाने के लिए उसने ही भीड़ को उकसाया था।

दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट प्रज्ञा गुप्ता की अदालत में पेश किया था। पुलिस ने 10 दिनों की रिमांड मांगते हुए कहा था कि उसे दीप सिद्धू की रिमांड चाहिए क्‍योंकि उससे पूछताछ करनी है। उसके खिलाफ वीडियोग्राफी सबूत हैं। उसने लोगों को भडकाया जिसके चलते लोगों ने सार्वजनिक सम्पति को नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने यह भी कहा कि दीप के सोशल मीडिया एकाउंट्स  की भी पड़ताल करनी है और उसको पंजाब एवं हरियाणा लेकर जाना है। हालांकि अदालत ने उसे 7 दिन की रिमांड पर ही पुलिस को सौंपा।

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

2 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

15 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

16 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

16 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

17 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

18 hours ago