The Voice of Bareilly since 2010

गणतंत्र दिवस पर हिंसा : लालकिले पर तलवारें लहराने वाला गिरफ्तार, जानिए किस वजह से था गुस्से में

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस पर लालकिले पर हुई हिंसा के मामले में एक और आरोपी को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पीतमपुरा से गिरफ्तार किया है। पेशे से एसी मैकेनिक मनिंदर सिंह दिल्ली के स्वरूप नगर का रहने वाला है। उसके पास से वे 2 तलवार बरामद हुई हैं जिन्हें वह लालकिले पर लहरा रहा था। उसने पूछताछ में बताया कि वह फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट देखकर गुस्से में आ गया था। वह कई बार सिंघू बॉर्डर भी जा चुका है।

पुलिस के मुताबिक, मनिंदर ने स्वरूप नगर से ऐसे 5 और लोग तैयार किये जो उसके साथ लालकिले पर बाइक पर सवार होकर गए थे। मनिंदर वहां दोनों तलवार लेकर नाचा जिसे देखकर लोगों में और जोश आया और उन्होंने हिंसा की। मनिंदर स्वरूप नगर में ही एक खाली प्लाट में लोगों को तलवार चलाने का प्रशिक्षण देता है। उसके मोबाइल फोन से सिंघू बॉर्डर और लालकिले के कई वीडियो बरामद हुए हैं।

इस मामले मेंदिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू सहित कई आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है जबकि कई आरोपियों की अभी भी तलाश है। दिल्ली पुलिस ने हिंसा के एक और आरोपी गैंगस्टर लक्खा सिधाना की पर एक लाख रुपये का इनाम रखा है। पंजाब के बठिंडा के रहने वाले लक्खा को ढूंढ़ने के लिए एसआईटी की टीमें कई जगह छापेमारी कर रही हैं। उस पर 20 से ज्यादा आपराधिक केस दर्ज हैं। खुद को अब समाजसेवी कहने वाले लक्खा ने रामपुरा सीट से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुका है लेकिन उसकी जमानत जब्त हो गई थी।

error: Content is protected !!