Bharat

बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, कुछ इलाकों में अचानक बाढ़ आने का खतरा

नई दिल्‍ली। (Weather Forecast) ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्‍य प्रदेश के साथ-साथ पश्चिम उत्‍तर प्रदेश और पश्चिमी मध्‍य प्रदेश उप संभाग के कुछ इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश से फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़ आने) का बड़ा खतरा है। इस बारे में केंद्रीय जल आयोग ने अलर्ट जारी किया है। आयोग के अधिकारियों ने मौसम विभाग के हवाले से बताया है कि जम्मू-कश्मीर उपखंड के कुछ क्षेत्रों में फ्लैश फ्लड का मध्‍यम जोखिम है।

 भारतीय मौसम विभाग की मानें तो 28 तारीख को पूर्वी मध्य प्रदेश और 27 अगस्त को छत्तीसगढ़ और विदर्भ में व्यापक रूप से भारी बारिश की आशंका है। मौजूदा वक्‍त में बंगाल की खाड़ी के उत्तर पश्चिम में बना कम दबाव का चक्रवातीय क्षेत्र पश्चिम बंगाल और ओडिशा के ऊपर है जो मुश्किलें बढ़ा सकता है। मौसम विभाग ने झारखंड के कई इलाकों में भी वज्रपात और भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं मौसम का पूर्वानुमान जारी करने वाली एजेंसी स्‍काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के भी कुछ हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश संभव है।

पूर्वी राजस्थान, गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश और कोंकण गोवा में भी शुक्रवार से बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। गौरतलब है कि लगातार हो रही बारिश के चलते देश के तीन चौथाई हिस्से में नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। उत्तर-पश्चिम के राज्यों में ज्यादातर नदियां उफान पर हैं। वहीं पूर्वी राज्यों की नदियों में बाढ़ का दूसरा दौर देखा जा सकता है। गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान की नदियों का जल स्तर भी मुश्किलें बढ़ाने वाला है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जि‍ले के धारा गांव में बाढ़ जैसे हालात हैं। भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद है जिसके चलते नगरोटा में कई ट्रक कुछ दिनों से फंसे हुए हैं।  

ओडिशा के भद्रक में भारी बारिश से बाढ़ के हालात हैं। राज्‍य के मुख्‍य सचिव ने बताया कि 12 जिलों में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

12 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

12 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

14 hours ago