Bharat

तृणमूल कांग्रेस दफ्तर के बाहर अज्ञात लोगों ने की आगजनी,भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप

कूचबिहार।पश्चिम बंगाल के कूचबिहार के सिताई में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के ऑफिस के बाहर आग लगाए जाने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि सिताई में स्थित TMC ऑफिस के बाहर कुछ लोगों ने शरारतन आग लगा दी। वहीं, इस घटना के बाद TMC के नेताओं ने इस आगजनी के लिए भाजपा को दोषी ठहराया है। सूत्रों के अनुसार, TMC ऑफिस के बाहर से एक बाइक रैली निकाली गई थी। इस रैली में सैकड़ों की संख्या में लोग थे।कथित रूप से यह रैली BJP की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि सैकड़ों की संख्या में लोग वहां बाइक से पहुंचे और TMC ऑफिस में आग लगा दी।वहीं, स्थानीय नेताओं ने इसका आरोप BJP पर लगाया है. दरअसल, यह क्षेत्र सालों से तृणमूल कांग्रेस के दखल वाला रहा है। इसी वजह से BJP का कमल यहां नहीं खिल पा रहा था।लेकिन, लोकसभा चुनाव 2019 के परिणामों में कूच बिहार लोकसभा सीट से BJP प्रत्याशी निशीथ प्रामाणिक ने जीत दर्ज की है।इस जीत से BJP समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई है।

कहा जा रहा है कि इसी उत्साह में आकर कुछ BJP कार्यकर्ताओं ने ऐसा किया है।घटना के बाद से पूरे सिताई इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।स्थानीय पुलिस मामला की जांच में लगी है।बता दें कि इस घटना में TMC ऑफिस को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

vandna

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

14 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

16 hours ago