The Voice of Bareilly since 2010

मौसम News : दिल्ली-एनसीआर NCR में बारिश के आसार, प्रदूषण से मिल सकेगी राहत

smog

नयी दिल्ली। बीते 24 घंटों में समूचे उत्तर भारत में ठंड में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार से तापमान में कमी हो सकती है। दिल्ली और एनसीआर में बारिश के आसार बने हैं। सोमवार को दिल्ली और एनसीआर में कोहरा था लेकिन मंगलवार को हल्की धुंध छाई हुई थी। न सिर्फ दिल्ली बल्कि पंजाब और हरियाणा और उत्तर राजस्थान के कुछ हिस्सों में कोहरे की वजह से दृश्यता न के बराबर है। अगर बारिश हुई तो इस कोहरे और प्रदूषित स्मॉग से राहत मिलने की उम्मीद है।

हो सकती है बारिश

दिल्ली में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया। दोनों ही तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा। वहीं दिल्ली और एनसीआर को स्मॉग का असर कम करने के लिए बारिश की जरूरत है। संभावना जताई गई है कि दिल्ली और एनसीआर में बारिश हो सकती है और इसके बाद मौसम और ठंडा हो सकता है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री हर्षवर्द्धन की मानें तो अब दिल्ली समेत एनसीआर की हवा में सुधार हो रहा है।

वर्तमान समय में दिल्ली और एनसीआर मौसम की खराब स्थितियों की वजह से प्लस श्रेणी में हैं। पश्चिमी दबाव और पराली जलाने की वजह से यहां पर ह्यूमिडिटी में इजाफा हो गया है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक नवंबर 15 को घने कोहरे की उम्मीद है। कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की वजह से ठंड बढ़ सकती है। पश्चिमी दबाव के गुजरने के बाद उत्तर पश्चिम की ओर से ठंडी हवाएं चलेंगी जिसकी वजह से पूरे उत्तर भारत में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।

error: Content is protected !!