The Voice of Bareilly since 2010

देश में वही रहेंगे जो भारत माता की जय बोलेंगेः धर्मेन्द्र प्रधान

पुणे। केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि भारत में केवल वहीं रहेंगे जो भारत माता की जय कहेंगे। रविवार को यहां भाजपा की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की महाराष्ट्र स्टेट एनुअल कॉन्फ्रेंस के दौरान धर्मेन्द्र प्रधान ने यह बात कही। यह कॉन्फ्रेंस 30 दिसंबर तक चलेगी।

भाजपा नेता ने कहा कि भगत सिंह और सुभाष चंद्र बोस जैसे लोगों ने देश की आजादी के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) का विरोध कर रहे लोगों पर निशाना साधते हुए उनसे सवाल किया, “क्या हम देश को धर्मशाला बनाएंगे? क्या कोई भी हमारे देश में आकर रहना शुरू कर देगा? इसलिए हमें यह चुनौती स्वीकार करनी होगी और यह सुनिश्चित करना होगा कि केवल वे लोग ही यहां रह सकें जो ‘भारत माता की जय’ कहने के लिए तैयार हैं।”

error: Content is protected !!