The Voice of Bareilly since 2010

भड़काऊ बयान पर फंसे योगी आदित्यनाथ, चुनाव आयोग ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विवादित बयान को लेकर फंस गए हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए विवादित बयान को लेकर उन्हें नोटिस दिया। आयोग ने उन्हें बीती 1 फरवरी को दिल्ली के करावल नगर में सभा के दौरान शाहीन बाग, आतंकी और शब्दों का करने पर यह नोटिस जारी किया है। योगी आदित्यनाथ को शुक्रवार तक इस नोटिस का जवाब देना है।

योगी आदित्यनाथ ने करावल नगर में कहा था, “आज आतंकवादियों को बिरयानी नहीं खिलाई जा रही है, ये बिरयानी खिलाने का शौक या तो कश्मीर के अंदर कांग्रेस को या फिर बिरयानी खिलाने का शौक शाहीन बाग जैसे घटनाओं में केजरीवाल को है। आपने देखा होगा कल पाकिस्तान का एक मंत्री केजरीवाल के समर्थन में अपील कर रहा था यानी उसे दिल्ली की जनता पर विश्वास नहीं। अपने पाकिस्तान के आकाओं से कह कर पाकिस्तान में इमरान खान के मंत्री से कह करके अपने पक्ष में बयान दिलवाए जा रहे हैं। भाइयो-बहनों, इन चेहरों को थोड़ा पहचान लीजिए, बहुत ठीक से पहचान लीजिए।” 

गौरतलब है कि आयोग ने पिछले चौबीस घंटे में भाजपा के तीन बड़े नेताओं पर कार्रवाई की है। आयोग ने बुधवार को भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आतंकी-नक्सली कहने पर 24 घंटे का बैन लगाया था। आयोग ने प्रवेश वर्मा पर कोई भी जनसभा करने, सार्वजनिक जुलुस में जाने, सार्वजनिक सभा, रोड शो करने और इंटरव्यू देने पर बैन लगाया। बुधवार को ही देर रात भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को भी चुनाव आयोग ने टीवी चैनल पर भड़काऊ बयान देने का आरोप में नोटिस दिया था।

error: Content is protected !!