Bharat

योगी आदित्यनाथ ने कहा- जरूरत पड़ी तो उत्तर प्रदेश में लागू किया जाएगा एनआरसी

नई दिल्ली। अवैध रूप से भारत में घुसने वालों पर उत्तर प्रदेश में भी असम की तरह कार्रवाई हो सकती है। एक अंग्रेजी समाचार-पत्र के साथ एक साक्षात्कार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को लागू किए जाने की न केवल सराहना की है बल्कि कहा है कि आवश्यकता पड़ी तो वह उत्तर प्रदेश में भी इसे लागू कर सकते हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा, “एनआरसी लागू कराना एक अहम और साहसपूर्ण कदम है।” 

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि असम में एनआसी को लागू किया जाना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण था। इससे अवैध आव्रजन के कारण गरीबों को होने वाली समस्याओं का भी अंत होगा।  उन्होंने कहा, “इन बातों को चरण-वार लागू किया जा रहा है और मुझे लगता है कि जब उत्तर प्रदेश को एनआरसी की जरूरत होगी, हम ऐसा करेंगे। पहले चरण में यह असम मे हुआ है और जिस तरह से इसे लागू किया जा रहा है, यह हमारे लिए एक उदाहरण हो सकता है।”  योगी आदित्यनाथ ने जोर देकर कहा कि इसे लागू किया जाना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण था और अवैध आव्रजन के कारण गरीबों को होने वाली समस्याओं का भी अंत होगा।

गौरतलब है कि असम से अवैध रूप से बसे लोगों को बाहर निकालने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर यह अभियान चलाया गया। असम सरकार ने पिछले महीने राज्य में अंतिम एनआरसी सूची जारी की जिसमें 19 लाख से अधिक लोग बाहर हो गए। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी राष्ट्रीय राजधानी में भी एनआरसी की मांग कर चुके हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी कह चुके हैं कि वह अपने राज्य में इसी तरह के नियम के क्रियान्वयन के लिए कानूनी विकल्प तलाश रहे हैं। हालांकि, पश्चिम बंगाल जैसे बांग्लादेश की सीमा से सटे राज्य जहां असम के बाद सबसे ज्यादा बांग्लादेशी घुसपैठिये मौजूद होने के आरोप लगते रहे हैं, की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एनआरसी का विरोध कर रही हैं।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

12 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

14 hours ago