Bharat

जोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल बने बिलियनेयर

Zomato Founder Deepinder Goyal : ऑनलाइन फूड डिलीवरी स्टार्टअप जोमैटो आज सुर्खियों में है। इनमें से सबसे बड़ी ये है कि कंपनी के फाउंडर और सीईओ दीपिंदर गोयल अब अरबपति क्लब में शामिल हो गए हैं।

जोमैटो के फाउंडर व सीईओ दीपिंदर गोयल अरबपति बन गए हैं। जोमैटो के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) दीपिंदर गोयल अरबपति (अमेरिकी डॉलर में) बन गए हैं।गोयल की कंपनी के शेयर में जुलाई, 2023 से अभी तक 300 प्रतिशत से अधिक की प्रभावशाली वृद्धि देखी गई है, जिसने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर 232 रुपये पर एक नया रिकॉर्ड बनाया है।गोयल अब भारत के सबसे अमीर पेशेवर प्रबंधक बन गए हैं, जिनकी कुल संपत्ति 1 अरब डॉलर (8,300 करोड़ रुपये से अधिक) है।

स्थापना
माध्यमवर्गी परिवार से आए हैं गोयल

गोयल का जन्म 26 जनवरी, 1983 को पंजाब के मुक्तसर में एक माध्यमवर्गी परिवार में हुआ था। अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने IIT-दिल्ली में दाखिला लिया और कंप्यूटिंग में अपने स्नातक की पढ़ाई पूरी की।
पढ़ाई पूरी करने के बाद खाने के प्रति अपने जुनून से प्रेरित होकर उन्होंने अपने दोस्त पंकज चड्ढा के साथ मिलकर 2008 में फूड डिलीवरी वेबसाइट www.foodieebay.com बनाई। लोकप्रियता बढ़ने के बाद गोयल ने कंपनी का नाम बदलकर जोमैटो रख दिया।

सेवाएं
1,000 से अधिक शहरों में काम कर रही गोयल की कंपनी

जोमैटो एक ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म है, जिसके जरिए आप अपने आसपास के रेस्टोरेंट से मनपसंद खाने को ऑर्डर कर घर मंगवा सकते हैं।
लॉन्च के कुछ साल बाद ही जोमैटो अपने क्षेत्र में एक दिग्गज कंपनी बन गई और वर्तमान में यह भारत के 1,000 से अधिक शहरों में अपनी सेवाएं दे रही है।
जोमैटो का ‘ब्लिंकिट’ नामक एक क्विक कॉमर्स व्यवसाय भी तेजी से बढ़ रहा है, जिससे गोयल की संपत्ति में बढत हुई है।

vandna

Recent Posts

प्रेरक के रूप में दिखे राज्यमंत्री, सिविल डिफेन्स वार्डन्स और होमगार्डों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बरेली@BareillyLive. होमगार्ड्स और नागरिक सुरक्षा के राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति बुधवार को बरेली दौरे पर थे।…

9 hours ago

स्व शिव दयाल चौरसिया जी की पुण्यतिथि पर सपा कार्यालय में हुई विचार गोष्ठी

Bareillylive :मिशन कंपाउंड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव…

14 hours ago

श्री अगस्त्य मुनि आश्रम के 178 वें वार्षिकोत्सव का सुंदर काण्ड पाठ के साथ समापन

Bareillylive :श्री अगस्त्य मुनि महाराज़ के 178वें वार्षिकोत्सव का मंगलवार को कमेटी द्वारा सुन्दर काण्ड…

14 hours ago

शुभेच्छु मिलन कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ने गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां

Bareillylive : भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व वित्तमंत्री श्री राजेश अग्रवाल जी…

15 hours ago

कांग्रेस पार्टी ने धरना देकर महंगाई, भ्रष्टाचार एवं कानून व्यवस्था को लेकर जताया रोष

Bareillylive : उत्तर प्रदेश में चरमराई कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेसियों की ओर से सेठ…

15 hours ago

पिथौरागढ़ में होने वाले फारवर्ड एरिया टूर कम ट्रैक कैंप के लिए एनसीसी कैडेट्स रवाना

Bareillylive : एनसीसी ग्रुप, बरेली की विभिन्न यूनिटों के कुल 20 एनसीसी कैडेट आज दिनांक…

15 hours ago