The Voice of Bareilly since 2010

पश्चिम मध्य रेलवे में अपरेंटिस के 565 पदों के लिए भरे जा रहे आवेदन, ये है अंतिम तिथि

नई दिल्ली। पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway, WCR) ने विभिन्न विभागों में ट्रेड अपरेंटिस (Trade Apprentice) के 561 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जो भी युवा इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे WCR की ऑफिशियल पोर्टल https://wcr.indianrailways.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की शुरुआत 20 जनवरी 2021से हो चुकी है और 27 फरवरी 2021 तक या उससे पहले ऑनलाइन मोड से आवेदन किया जा सकता है।

नोटिफिकेशन के अनुसार इलेक्ट्रीशियन के 160, वेल्डर गैस एंड इलेक्ट्रानिक्स 30, मशीनिस्ट 05, फिटर 140, वायरमैन 15, पेंटर 10, कारपेंटर 15, गार्डनर 02, फ्लोरिस्ट एंड लैंडस्केपिंग 02, पम्प ऑपरेटर कम मशीन 20, हार्टीकल्चर असिस्टेंट 05, टेक्नोलॉजी सिस्टम मेंटेनिंस 50, स्टेनोग्राफर हिंदी 07 और स्टेनोग्राफर इंग्लिश  के 05 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

विभिन्न पदों के लिए निर्धारित शैक्षिक योग्यता और आवेदन शुल्क आदि के बारे में जानकारी के लिए ऑफीशियल वेबसाइट पर विजिट कर नोटिफेकेशन देख सकते हैं।

error: Content is protected !!