The Voice of Bareilly since 2010

IBPS RRB Clerk Main Exam 2021: क्लर्क मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने IBPS RRB क्लर्क मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। आईबीपीएस आरआरबी प्रीलिम्स 2021 परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आईबीपीएस एडमिट कार्ड 3 फरवरी से 20 फरवरी 2021 तक उपलब्ध हैं। 

IBPS RRB क्लर्क मुख्य परीक्षा 20 फरवरी 2021 को आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन परीक्षा में रीजनिंग, कंप्यूटर नॉलेज, जनरल अवेयरनेस, हिंदी भाषा, अंग्रेजी भाषा और न्यूमेरिकल एबिलिटी से ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी जिसके लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मुख्य लिखित परीक्षा को क्लियर करने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

– आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं
– “IBPS RRB Clerk Admit Card” के लिंक पर क्लिक करें
– अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर डालें  – अब अपना पासवर्ड या जन्मतिथि डालें
– इसके साथ ही कैप्चा कोड भी डालें
– अब लॉग इन करके आप अपना IBPS RRB क्लर्क एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं
– के लिए अपने एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें

error: Content is protected !!