The Voice of Bareilly since 2010

SSC JE 2019 Paper 1 परीक्षा का परिणाम जारी, इस तरह करें चेक

नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC, एसएससी) ने SSC JE 2019 पेपर 1 का परिणाम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.ssc.nic.in पर परिणाम देख सकते हैं। यह प्रवेश परीक्षा सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वालिटी सर्वेइंग और कॉन्ट्रैक्ट्स पदों के लिए ऑनलाइन आयोजित की गई थी।

उम्मीदवारों के व्यक्तिगत मार्क्स 8 मार्च को आयोग द्वारा जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग कर इन्हें चेक कर सकेंगे। पासिंग मार्क्स पर एसएससी ने कहा है, “पेपर -1 में न्यूनतम योग्यता अंक 30% (यानी 60 अंक) यूआर के लिए, 25% (यानी 50 अंक) ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए तथा 20% (यानी 40 अंक) अन्य सभी श्रेणियों के लिए तय किए गए हैं।

ऐसे देखें परिणाम

– एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.ssc.nic.in पर जाएं
– होम पेज पर रिजल्ट के सेक्शन पर क्लिक करें
– अब जेई रिजल्ट के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 
– रिजल्ट की पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें
– रिजल्ट की पीडीएफ फाइल में अपना नाम और रोल नंबर चेक करें

error: Content is protected !!