Categories: HealthLife StyleNews

नारियल तेल में पका खाना खाने से घटता है मोटापा

नई दिल्ली। अगर आप मोटापे से परेशान हैं और वजन कम करने के लिए कई तरीके आजमा चुके हैं तो अपने खाना बनाने वाले तेल पर एक नजर जरूर डालें, कहीं वही आपके मोटापे का कारण तो नहीं। सेहत विशेषज्ञों की राय में नारियल के तेल का नियमित रूप से सेवन स्‍वास्‍थ्‍य के लिए बहुत फायदेमंद है।

आम तेल में बनने वाले खाने में काफी फैट होता है जो शरीर पर जमा होकर मोटापा बढ़ाता है लेकिन नारियल के तेल में बने खाने में फैट बिल्कुल नहीं होता और यह आपके बढ़ते वजन को नियंत्रित करता है। यह शरीर में जमा नहीं होता, बल्कि ऊर्जा देने के काम आता है।

आमतौर पर नारियल तेल को बालों और त्वचा को सेहतमंद बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन अगर इसे अलग-अलग तरीकों से उपयोग किया जाए तो यह वजन घटाने में भी काफी मददगार होता है। नारियल तेल मेटाबॉलिज्म प्रोसेस को भी बूस्ट करता है। इससे पाचन बेहतर होता है और अतिरिक्त मोटापा कम होता है। इसमें मौजूद फैटी-एसिड वजन घटाने में मददगार होता है।

नारियल का तेल शरीर के अंदर जाते ही कोशिकाओं को पोषित करना शुरू कर देता है। जब हम कच्चे नारियल तेल में बना खाना खाते हैं तो यह सीधे लीवर में पहुंचकर कोशिकाओं में फैल जाता है और फैट कणों को अपनी ओर खींच लेता है। कोशिकाओं में जाकर ये फैट कण तुरंत एनर्जी में बदल जाते हैं।

नारियल का तेल पचने में आसान होता है, क्योंकि इसमें कम फैटी एसिड पाया जाता है। इसमें पाया जाने वाला ट्राइग्लिसराइड, शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है जो कि फैटी एसिड को ऊर्जा में बदल देता है। हर दिन अपने आहार के लिए नारियल तेल के दो से तीन बड़े चम्‍मच को शामिल करें। नारियल तेल से बना खाना खाने पर आपको जल्दी-जल्दी भूख लगने की शिकायत दूर हो जाएगी। इसमें कार्बोहाइड्रेट होता है और कैलोरी अधिक होती हैं, जो भूख को कंट्रोल करने में सहायक होता हैं।

जीन्यूज.काम से साभार
bareillylive

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

13 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

13 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

15 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

15 hours ago