Health

जीवनदायिनी है पंचवटी योजना, जरूर लगाएं पांच पौधे: रचना सक्सेना

BareillyLive: पर्यावरण गतिविधि द्वारा आईटीआई विश्व बैंक में एक वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें पर्यावरण गतिविधि के प्रांत संयोजक रणवीर जी ने पर्यावरण के विषय में बच्चों को जानकारी दी। एक पेड़ देश के नाम व बीजारोपण से वृक्षारोपण तक की मुहिम को बच्चों के बीच में रखा और उनसे पूर्ण सहयोग की आशा करते हुए सभी को इस मुहिम में अपनी भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। वार्ता में पर्यावरण गतिविधि की नारी शक्ति प्रांत प्रमुख प्रीति सिंह मौजूद रहीं। महानगर नारी शक्ति प्रमुख रचना सक्सेना ने बताया कि पर्यावरण में बहुत से बदलाव हो रहे हैं जिसके दुष्परिणाम मनुष्य को झेलने पड़ रहे हैं जैसा कि अभी कोरोना काल में देखा गया था ऑक्सीजन की अति आवश्यकता है उसके लिए पंचवटी योजना के तहत हमें पांच प्रकार के पौधे अपने आसपास अवश्य लगाने चाहिए जो कि हमेशा ऑक्सीजन प्रदान करते हैं जिसमें बरगद, पीपल, नीम, बेलपत्र, आंवला प्रमुख पौधे है यह हमें अपने आसपास अवश्य लगाने चाहिए।

वार्ता में जल संरक्षण के विषय में भी बताया गया कि जल की मात्रा कितनी कम होती जा रही है उसके उपयोग के लिए हमें उसको बचाने के प्रयास करने चाहिए, आने वाले समय में जल की बहुत अधिक किल्लत होने वाली है इसके लिए अभी से ही प्रयास करने चाहिए जैसे बरसात के जल को संरक्षित कर उपयोग में लाना किचन से निकलने वाले पानी का उपयोग करना, कूलर एसी के पानी का पेड़ पौधों में व अन्य काम में प्रयोग लाना इन सब विषयों पर चर्चा करके सभी ने अपने अपने विचार रखें। विश्व बैंक आईटीआई की अनुदेशक कविता जी ने सभी से पूर्ण सहयोग की कामना करते हुए एक पेड़ देश के नाम अभियान मे भी सभी अपनी भागीदारी करेंगे ऐसा आश्वासन दिया। प्रधानाचार्य टीकम शरण जी का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

7 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

7 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

7 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

9 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

9 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

9 hours ago