Categories: Health

घर बैठे दूर कर सकते है डार्क सर्किल

नई दिल्ली। आंखों के नीचे और उसके आस-पास डार्क सर्किल से अधिकांश पुरुष और महिलाएं परेशान रहते हैं। डार्क सर्किल होने के कई कारण होते हैं। स्ट्रेस, नींद की कमी, हार्मोनल चेंज, लाइफ स्टाइल में बदलाव, हेरिडिटी और बहुत कुछ। अगर आप ने समय पर इसका उपचार नहीं किया तो अपके चेहरे की सुंदरता को बदरंग कर देगा। केमिकल आधारित दवा से इसका इलाज जल्द हो सकता है। लेकिन स्किन बहुत सेंसेटिव होता है इसलिए घरेलू उपचार से ही अपने चेहरे और आंखों के पास के डार्क सर्कल खत्म कर सकते हैं।

ये हैं घरेलू उपचार। 

टमाटर। डार्क सर्कल से मुक्ति पाने में टमाटर रामबाण की तरह काम करता है। यह स्किन को सॉफ्ट भी बनाता है। टमाटर के एक चम्मच जूस को लेमन के एक चम्मच जूस को मिलकर आंखों के पास डार्क सर्कल पर लगाएं और 10 मिनट तक छोड़ दें, उसके बाद पानी से धो दें। दिन में दो बार ऐसा करें। इसके अलावे टमाटर और लेमन जूस को मिलाकर रोज आप पी भी सकते हैं जो डार्क सर्कल हटाने में मदद करेगा।

आलू। कच्चे आलू को पीसकर जूस निकाल लें। जूस को कॉटन कपड़े में भींगोकर आंखें बंद करके डार्क सर्कल पर लगाना चाहिए। आलू के जूस के भींगे कपड़े को आंखों के अलावा पूरे डार्क सर्कल पर ढक दें और 10 मिनट को छोड़ दें। उसके बाद ठंडे पानी से धो दें।

कोल्ड टी बैग।  कोल्ड टी बैग से भी आंखों के डार्क सर्कल को खत्म कर सकते हैं। टी बैग को पानी में भींगो दें और फ्रिज में थोड़ी देर के लिए चिल्ड होने दें। उसके बाद उस टी बैग को आंखें बंद करके डार्क सर्कल पर रखें। यह नियमित करें। कुछ दिनों में इसके अच्छे परिणाम नजर आने लगेंगे।

कोल्ड मिल्क। ठंडा दूध भी डार्क सर्कल से मुक्ति दिलाता है। यह आंख और स्किन के लिए फायदेमंद है। ठंडे दूध को कॉटन के कपड़े में भींगो कर आंखों के डार्क सर्कल एरिया पर रखें। ऐसा नियमित रूप से करने पर फायदा होगा।
ऑरेंज जूस। ऑरेंज जूस से भी डार्क सर्कल खत्म किया जा सकता है। ऑरेंज जूस और ग्लिसरीन की कुछ बूंदे मिलाकर लगाने से डार्क सर्कल धीरे-धीरे खत्म हो जाता है। इससे स्किन में चमक भी आता है।

योगा/मेडिटेशन। स्ट्रेस, नींद की कमी, हार्मोनल चेंज, लाइफ स्टाइल में बदलाव से डार्क सर्कल होता है। योगा और मेडिटेशन भी डार्क सर्कल को दूर करने में अहम भूमिका निभाता है। यह आपके बॉडी को नियंत्रित करता है।

vandna

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

51 mins ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

15 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

15 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

17 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

17 hours ago