भारतीय ज्योतिष में नवग्रह यानि नौ ग्रह गिने जाते हैं। ये हैं सूर्य, चंद्रमा, बुध, शुक्र, मंगल, गुरु, शनि, राहु और केतु। इनमें राहु, मूलतः राक्षस था जो समुद्र मंथन के समय अमृत पीकर अमर हो गया था। राहु, राक्षसी सांप का मुखिया है जो हिन्दू शास्त्रों के अनुसार सूर्य या चंद्रमा को निगलते हुए ग्रहण को उत्पन्न करता है। राहु तमस असुर है। राहु का कोई धड़ नहीं है, क्योंकि अमृत वितरण के समय राहु के देवों की पंक्ति में बैठकर अमृत पान करने पर श्रीहरि विष्णु ने अपने सुदर्शन चक्र से इसका वध कर दिया। यही कटा हुआ सिर राहु और धड़ केतु कहलाया। ज्योतिष शास्त्र में राहु को आठ काले घोड़ों द्वारा खींचे जाने वाले रथ पर सवार माना जाता है।

ज्योतिष में राहुकाल अर्थात राहु के सिर कटने के समय को अशुभ माना जाता है। अतः इस काल में शुभ कार्य नहीं कि जाते हैं। यहां प्रस्तुत है सप्ताह के दिनों पर आधारित राहुकाल का समय, जिसके देखकर आप अपना दैनिक कार्य कर सकते हैं।

वार

राहु काल का समय

रविवार सायं 4:30 से 6:00 बजे तक।
सोमवार प्रात:काल 7:30 से 9:00 बजे तक।
मंगलवार अपराह्न 3:00 से 4:30 बजे तक।
बुधवार दोपहर 12:00 से 1:30 बजे तक।
गुरुवार दोपहर 1:30 से 3:00 बजे तक।
शुक्रवार प्रात:10:30 से दोपहर 12:00 तक।
शनिवार प्रात: 9:00 से 10:30 बजे तक।

>

bareillylive

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

4 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

17 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

18 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

18 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

20 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

20 hours ago