Categories: JyotishLife StyleNews

मई में इन 4 बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन, जानें सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव

May Rashi Parivartan 2022: मई में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। 15 मई को सूर्य वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 17 मई को मंगल मीन राशि में गोचर करेंगे। 10 मई को बुध वृषभ राशि में वक्री अवस्था में आ जाएंगे। इसके बाद शुक्र का 23 मई को मेष राशि में प्रवेश होगा। मई में इन ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। जानें मेष से लेकर मीन राशि तक पर इसका प्रभाव-

1. मेष- मेष राशि वालों के लिए मई का महीना मिलेजुले परिणाम देगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बनी रहेगी। परिवार के साथ अनबन हो सकती है। व्यापारियों को निवेश का लाभ मिलेगा। आय के साधन बढ़ेंगे।

2. वृषभ- करियर, नौकरी व व्यापार में तरक्की हासिल होगी। मेहनत का फल मिलेगा। आय के साधन बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा।

3. मिथुन- मिथुन राशि वालों के प्रमोशन के चांस हैं। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। व्यापार में उन्नति के योग हैं।

4. कर्क- कर्क राशि वालों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। वाद-विवाद से दूर रहें। अपने लक्ष्य पर फोकस करें। धन का निवेश सोच-समझकर करें। यात्रा के योग बन रहे हैं।

5. सिंह- करियर में कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। नौकरी में शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में विस्तार के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

6. कन्या- कन्या राशि वालों को नौकरी में तरक्की मिल सकती है। वेतन वृद्धि के योग हैं। व्यापार में मुनाफा होने के प्रबल योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

7. वृश्चिक– वृश्चिक राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। तंगी से छुटकारा मिलेगा। व्यापारियों को निवेश का उचित फल मिलेगा। दांपत्य जीवन में सहयोग बढ़ेगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी।

8. तुला– तुला राशि वालों को व्यापार में नुकसान हो सकता है। इसलिए सोच-समझकर फैसला लें। नौकरी में किसी के साथ बहस न करें। परिवार में गलतफहमियां आ सकती हैं। सभी के साथ अच्छे रिश्ते रखें और जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।

9. धनु- धनु राशि वालों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्य का बोझ रहेगा। घर-परिवार में किसी से भी विवाद से बचें। सभी के साथ संबंध अच्छे रकें। व्यापार में रिस्क लेने का समय नहीं है।

10. मकर- बनते काम बिगड़ सकते हैं, अगर आप समझदारी से काम लेंगे। वाणी पर संयम बरतें। घर परिवार में शांति बनाए रखें। नौकरी में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

11. कुंभ- आपके लिए यह महीना मिला-जुला साबित हो सकता है। इस महीने आपके खर्च बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। व्यापारियों को मुनाफा होगा। करियर में उन्नति होगी।

12. मीन- मीन राशि वालों को इस समय सतर्क रहने की जरूरत है। धन लाभ के योग बनेंगे। क्रय-विक्रय से लाभ हो सकता है। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

Vishal Gupta 'Ajmera'

Recent Posts

उर्से मदारी में सपाइयों ने की शिरकत, दरगाह फ़ातेह अजमेर पहुँच कर की चादर पोशी

Bareillylive: समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल…

9 hours ago

खंडेलवाल कॉलेज में स्वभाव और संस्कार स्वच्छता सेवा पर हुआ अतिथि व्याख्यान

Bareillylive : खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी बरेली में *स्वभाव और संस्कार स्वच्छता…

10 hours ago

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

15 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

1 day ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

1 day ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

1 day ago