Life Style

बुध का वृश्चिक राशि में गोचर 21 नवंबर 2021 से, जानिये क्या होगा प्रभाव

21 नवंबर 2021 को बुध तुला राशि से निकल कर मंगल की वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे जहां वे 10 दिसम्बर 2021 तक भ्रमण करेंगे। आइए देखते हैं कि यह गोचर आपकी राशि के लिए क्या-क्या शुभ-अशुभ फल लेकर आया है।

मेष राशि :- अपने मित्र मंगल की वश्चिक राशि पर स्थित बुध के प्रभाव से पुरुषार्थ, आयु एवं पुरातत्व के सम्बन्ध में कुछ कठिनाइयों और परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उत्साह में कमी आ जाती है तथा शत्रु पक्ष से हानि पहुंचने की सम्भावना भी रहती है।  अर्थोपार्जन के लिए विशेष परिश्रम एवं दौड़-धूप करनी पड़ती है |

वृष राशि :- बुध के प्रभाव से जातक को बुद्धिमती स्त्री की प्राप्ति होगी तथा व्यवसाय में भी सफलता प्राप्त होगी। धन, विद्या एवं सन्तान पक्ष से सुख प्राप्त होता रहेगा एवं कौटुम्बिक सुख भी यथेष्ट मात्र में प्राप्त होगा। शरीर सुन्दर होगा और उसे यश, मान, बुद्धि, विवेक, धन एवं सफलता की निरंतर प्राप्ति होती रहेगी।

मिथुन राशि :- अपने मित्र मंगल की वृश्चिक राशि पर स्थित बुध के प्रभाव से शत्रु पक्ष पर अपनी विवेक शक्ति द्वारा सफलता प्राप्त होगी। इस समय आप खूब परिश्रम करेंगे।  माता के सुख तथा भूमि-भवन आदि के पक्ष में कमी रहेगी।  खर्च अधिक रहेगा तथा बाहरी सम्बन्धों से सुख प्राप्त होगा।   मामा से भी सुख प्राप्त होगा। झगड़े-झंझटों के कारण कुछ परेशानी भी रहेगी।

कर्क राशि :- बुध के प्रभाव से संतान विद्या और बुद्धि के पक्ष में सामान्य सफलता मिलती है।   आप अपने विवेक द्वारा खर्च चलाने में सफल रहेंगे। आपकी हिम्मत बनी रहेगी, बुद्धि-बल द्वारा लाभ प्राप्त होग़ा। बाहरी स्थानों के सम्बन्धों से भी लाभ प्राप्त होगाष

सिंह राशि :- बुध के प्रभाव से माता, भूमि, मकान आदि का पर्याप्त सुख प्राप्त होता है और धन संचय होता है। पिता के स्थान से उन्नति मिलती है एवं राज्य तथा व्यवसाय के द्वारा भी सुख, सहयोग, सम्मान, यश तथा लाभ की प्राप्ति होती है।

कन्या राशि :- बुध के प्रभाव से भाई-बहनो का सुख प्राप्त होता है तथा पराक्रम में वृद्धि होती है। पिता, राज्य एवं व्यवसाय के पक्ष में सफलता मिलती है। भाग्य की उन्नति होती है तथा धर्म का पालन भी होता है। इस समय आप सुखी, धनी, धार्मिक, यशस्वी,पराक्रमी तथा प्रभावशाली होते हैं।

तुला राशि :- बुध के प्रभाव से धन और कुटुंब का सुख कम प्राप्त होता है। धर्म का पालन भी स्वार्थ के लिए होता है। स्वास्थ्य की वृद्धि होती है। दैनिक जीवन में शक्ति एवं सफलता प्राप्त होती है और प्रतिष्ठा बढ़ती है |

वृश्चिक राशि :- बुध के प्रभाव से शारीरिक प्रभाव में वृद्धि होती है। आप अपनी शारीरिक शक्ति एवं परिश्रम द्वारा आयु की शक्ति प्राप्त करेंगे। स्त्री के पक्ष में कुछ कठिनाई के साथ सहयोग प्राप्त होता है, दैनिक व्यवसाय में भी परिश्रम के साथ सफलता प्राप्त होती है। थोड़ी शारीरिक परेशानी रह सकती है।

धनु राशि :- बुध के प्रभाव से खर्च अधिक रहता है पर बाहरी स्थानो के सम्बन्धों से लाभ प्राप्त होता है। स्त्री और पिता के सुख की हानि होती है तथा राजकीय क्षेत्र में भी लाभ प्राप्त नहीं होता है। घरेलू इज़्ज़त की रक्षा करने के लिए भी बहुत परेशानी उठानी पड़ती है। शत्रु पक्ष एवं झगड़ों-झंझटों के मामलो में सफलता प्राप्त होती है।

मकर राशि :- बुध के प्रभाव से आमदनी के क्षेत्र में अत्यधिक सफलता प्राप्त होती है। शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त होती है। परिश्रम एवं विवेक बुद्धि द्वारा भाग्य की विशेष उन्नति होती है। स्वार्थ युक्त धर्म का पालन करते हैं। संतान पक्ष में कुछ परेशानी के साथ सफलता मिलती है। विद्या एवं बुद्धि के क्षेत्र में विशेष उन्नति प्राप्त होती है।

कुम्भ राशि :- बुध के प्रभाव के चलते पिता से कुछ परेशानी, राज्य से कुछ परेशानी तथा व्यवसाय के क्षेत्र में कुछ कठिनाई प्राप्त होती है। संतान तथा विद्या-बुद्धि के क्षेत्र में सफलता मिलती है। माता, भूमि, मकान आदि का सुख कुछ कमी के साथ प्राप्त होती है। यश एवं विवेक की वृद्धि होती है।

मीन राशि :- बुध के प्रभाव से भाग्य में वृद्धि होती है। धर्म का पालन होता है। माता, भूमि,  मकान एवं व्यवसाय का विशेष सुख भी प्राप्त होता है। भाई-बहनों का सुख मिलता है तथा पराक्रम की वृद्धि होती है। आप सुखी, धनी एवं पराक्रमी होगे |

राजेश कुमार शर्मा ज्योतिषाचार्य

श्री अवध विमल ज्योतिष संस्थान

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

9 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

9 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

9 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

11 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

11 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

11 hours ago