Bareilly News

Mohini Ekadashi 2021 : मोहिनी एकादशी कल, इन बातों का रखें विशेष ध्यान- जानें क्या करें और क्या नहीं ?

लाइफस्टाइल डेस्क। कल शनिवार को मोहिनी एकादशी का पावन पर्व है। वैशाख माह में शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी तिथि को मोहिनी एकादशी कहा जाता है। वस्तुतः प्रत्येक माह में दो बार एकादशी तिथि आती है। एक शुक्ल पक्ष में और एक कृष्ण पक्ष में। इस वैशाख माह की मोहिनी एकादशी काो भगवान विष्णु के मोहिनी स्वरूप की पूजा-अर्चना की जाती है। इस पावन दिवस पर विधि- विधान से भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। इस दिन कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि मोहिनी एकादशी पर क्या करें और क्या नहीं ?

एकादशी के दिन क्या करें और क्या नहीं

संभव हो तो व्रत करें : एकादशी तिथि भगवान विष्णु को अतिप्रिय है। संभव हो तो इस पावन दिन व्रत रखें। इस दिन व्रत रखने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

माता लक्ष्मी का करें पूजन : मोहिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के साथ माता महालक्ष्मी की पूजा- अर्चना भी करनी चाहिए। माता लक्ष्मी की पूजा करने से जीवन में सभी तरह के सुखों की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

Also Read :- क्या आप जानते हैं-एकादशी के दिन चावल खाना वर्जित क्यों माना गया है?

सात्विक भोजन करें : इस पावन दिन सात्विक भोजन करना चाहिए। एकादशी के दिन मांस- मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन पहले भगवान को भोग लगाएं, उसके बाद ही भोजन ग्रहण करें।

चावल का करें पूरी तरह परहेज : एकादशी के दिन चावल का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन चावल का सेवन करना अशुभ माना जाता है।

ब्रह्मचर्य का करें पालन : एकादशी के दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए और किसी के प्रति अपशब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

दान- पुण्य करें : धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दान करने से कई गुना फल की प्राप्ति होती है। इस पावन दिन अपनी क्षमता के अनुसार दान जरूर करें।

भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें : धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु को तुलसी अतिप्रिय होती है। इस पावन दिन भगवान विष्णु को तुलसी जरूर अर्पित करें।

mohini-ekadashi-2021-date-time-importance-puja-vidhi-upay-dos-and-donts-how-to-worship-vishnu-bhagwan

vandna

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

3 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

17 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

17 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

18 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

19 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

19 hours ago