The Voice of Bareilly since 2010

Sanitizer के लगातार इस्तेमाल से हो सकता है कैंसर? पढ़ लें वायरल मैसेज के दावे का पूरा सच

कोरोना संक्रमण,Coronavirus, सैनिटाइजर,Hand Sanitizer, from-regular-use-of-hand-sanitizer,

नयी दिल्ली। कोरोना संक्रमण (Coronavirus) काल में अफवाहें और फेक न्यूज विभिन्न रूपों में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसी तरह सोशल मीडिया पर एक मैसेज ‘‘सैनिटाइजर (Hand Sanitizer) के लगातार इस्तेमाल से कैंसर और त्वचा संबंधी रोग’’ होने का दावा भी तेजी से वायरल हो रहा है।कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच सैनिटाइजर (Hand Sanitizer) को लेकर किये जा रहे इस दावे की सच्चाई पीआईबी (PIB) की फैक्ट चेक टीम ने बतायी है।

वायरल हो रहा ये मैसेज-

सोशल मीडिया पर एक अखबार की कटिंग शेयर की जा रही है, जिसकी हेडलाइन है- ’सेनेटाइजर खतरनाक, साबुन का करें उपयोग’। इस खबर में एक शोध के हवाले से दावा किया गया है कि इस शोध में खुलासा हुआ है कि सैनिटाइजर के 50-60 दिन लगातार इस्तेमाल करने से कैंसर-त्वचा रोग का खतरा बढ़ जाता है।

जानिए दावे का पूरा सच-

पीआईबी की फैक्ट चेक टीम के मुताबिक, सैनिटाइजर को लेकर किया जा रहा यह दावा पूरी तरह से गलत है। सैनिटाइजर का इस्तेमाल किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाता है। 70% अल्कोहल की मात्रा वाले हैंड सैनिटाइजर को कोरोना वायरस (Covid-19) को फैलने से रोकने में इस्तेमाल किया जाता है।

आपको बता दें कि कोरोना वायरस (Coronavirus) को देश में फैलने से रोकने के लिए सरकार ने सैनिटाइजर का इस्तेमाल और साबुन से कम से कम 20 सेकेंड तक हाथ धोने की अपील की है। इसके साथ ही लोगों से सोशल डिस्टैंसिंग Social distancing) के नियमों का पालन करने के लिए भी कहा है।

error: Content is protected !!