News

मिस इंडिया समेत 17 सुंदरियां कोरोना संक्रमित, मिस वर्ल्ड 2021 का ग्रैंड फिनाले स्थगित

नयी दिल्ली : मिस वर्ल्ड 2021 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं मानसा वाराणसी समेत 17 प्रतियोगी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। सभी को पोर्टो रीको में आइसोलेशन में रखा गया है। इसके चलते प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले को स्थगित कर दिया गया है। यह इवेंट भारतीय समय के अनुसार आज (शुक्रवार) सुबह करीब 4.30 बजे आयोजित की जानी थी। आयोजकों का कहना है कि अगले 90 दिनों के अंदर उसी स्थान पर मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता आयोजित होगी। स्वास्थ्य अधिकारियों की मंजूरी मिलने पर सभी सुंदरियों को घर लौटने की अनुमति दी जाएगी।

आयोजकों ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है, “प्रतियोगियों के बीच कोरोना के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन ने मिस वर्ल्ड फिनाले स्थगित करने का फैसला किया है।”

गौरतलब है कि  23 साल की मानसा वाराणसी मिस इंडिया वर्ल्ड 2020 रह चुकी हैं। तेलंगाना की मानसा पेशे से फाइनेंशियल एक्सचेंज इंफॉर्मेशन एनालिस्ट हैं। बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में अपना डंका बजाने वाली प्रियंका चोपड़ा उनकी आदर्श हैं।

मानसा का जन्म हैदराबाद में हुआ। बचपन में वह बहुत ही ज्यादा शर्मीली थीं। उनके पिता काम के सिलसिले में मलेशिया शिफ्ट हो गए थे। मानसा ने 10वीं क्लास तक की पढ़ाई मलेशिया के ग्लोबल इंडियन स्कूल से की। वह स्कूल में कई एक्टिविटीज में हिस्सा लेती थीं। इसके बाद वे भारत लौटीं और अपनी पढ़ाई जारी रखी। ग्रेजुएशन के बाद एक कंपनी में काम करने लगीं।

मानसा अपनी खूबसूरती के लिए हमेशा चर्चा में रहती वे कॉलेज के म्यूजिक बैंड ‘नाइन’ की अहम मेंबर थीं। मानसा प्रशिक्षित भरतनाट्यम डांसर भी हैं। उन्हें वेस्टर्न और ट्रैडीशनल कॉस्टयूम बेहद पसंद हैं। एक इंटरव्यू के दौरान मानसा ने बताया था कि वह एक बार कुछ बच्चों की टीचर बनी थीं। बच्चों से जुड़कर उन्हें महसूस हुआ कि हर हंसी और हर एक्शन के पीछे एक कहानी है। ये कहानी कई बार खुशी देने वाली होती है तो कई बार दुखी कर देने वाली। वह ज्यादा से ज्यादा बच्चों तक पहुंचकर उन्हें सुरक्षित महसूस करना चाहती हैं।

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

3 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

16 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

17 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

17 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

18 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

19 hours ago