News

#अयोध्या:श्री राम जन्मभूमि के प्रमुख पुरोहित आचार्य पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित का निधन

#अयोध्या  : श्री राम जन्मभूमि के प्रमुख पुरोहित और वेदमूर्ति, आचार्य श्री लक्ष्मीकांत दीक्षित जी का शनिवार सुबह हृदय गति रुकने से निधन हो गया। 82 वर्षीय आचार्य श्री लक्ष्मीकांत दीक्षित जी का अंतिम संस्कार महाशमशान मणिकर्णिका घाट पर किया गया। मुखाग्नि ज्येष्ठ पुत्र जयकृष्ण दीक्षित ने दी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी ने अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट की हैं। उन्होनें अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि ” देश के मूर्धन्य विद्वान और साङ्गवेद विद्यालय के यजुर्वेदाध्यापक लक्ष्मीकान्त दीक्षित जी के निधन का दुःखद समाचार मिला। दीक्षित जी काशी की विद्वत् परंपरा के यशपुरुष थे। काशी विश्वनाथ धाम और राम मंदिर के लोकार्पण पर्व पर मुझे उनका सान्निध्य मिला। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।”

काशी के प्रमुख विद्वान,पंडित दीक्षित बनारस के मीरघाट स्थित सांगवेद महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य थे और उन्हें यजुर्वेद का बड़ा विद्वान माना जाता था। वे वेद और अनुष्ठानों के महान ज्ञाता थे। उनके पूर्वज पंडित गागा भट्ट ने छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक कराया था।

उन्होंने संस्कृत भाषा और भारतीय संस्कृति की सेवा में अपना जीवन समर्पित किया और अपनी विद्वत्ता से हमें बहुमूल्य धरोहर प्रदान की है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति मिले और उनके शिष्यों और अनुयायियों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

vandna

Recent Posts

बरेली जिला तैराकी टीम का चयन छह जुलाई को, स्वीकृत करवा लें एसएफआई यूआईडी

बरेली @BareillyLive. आयु वर्ग राज्य चैंपियनशिप के लिए बरेली जिले की तैराकी टीम का चयन…

13 mins ago

#बदायूं: कछला गंगा में स्नान करते आगरा के दो युवक गहरे पानी में डूबे, एक की मौत

बदायूं @BareillyLive. कछला गंगा में स्नान करते वक्त आगरा के दो युवक गहरे पानी में…

17 hours ago

बदायूंः एसओ ने ब्राह्मणों के बारे में कही ये बात, सवर्ण समाज में आक्रोश-निलम्बन की मांग

बदायूं @BareillyLive. बदायूं जिले के थाना फैजगंज बेहटा के एसओ वेदपाल सिंह द्वारा ब्राह्मणों के…

17 hours ago

Healthtips: जानिए काजू खाने के फायदे

काजू एक पौष्टिक और स्वादिष्ट नट्स है, जिसे नियमित आहार में शामिल करने से कई…

2 days ago

IND vs SA: भारत ने जीता T20 वर्ल्डकप, दक्षिण अफ्रीका को हराया-PM मोदी ने दी बधाई

बारबाडोस। चैम्पियन्स की तरह खेलते हुए आज शनिवार को भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात…

3 days ago

धरती का ताप और मानव का संताप केवल वृक्ष ही मिटा सकते हैं, इसलिए पेड़ लगायें : दिनेश यादव

बरेली @BareillyLive. पिछले दिनों बढ़ते तापमान का दंश हम सबने सहा है। देशभर में प्रचण्ड…

3 days ago