The Voice of Bareilly since 2010

JNU में भारत-विरोधी नारेबाजी मामले में सख्त कार्रवाई जरूरी : आदित्यनाथ

yogi adityanathगोरखपुर, 15 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद और गोरक्षपीठाधीश्वर आदित्यनाथ ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में हाल में भारत विरोधी नारेबाजी के मामले में की गयी कार्यवाही का समर्थन करते हुए आज कहा कि यह व्यापक देशहित में है। आदित्यनाथ ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की आड़ में देश की आजादी और सम्प्रभुता पर प्रहार करने वाले उदण्ड तत्वों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही किये जाने की जरूरत है।

जेएनयू में गत मंगलवार को भारत विरोधी नारेबाजी के मामले में अब तक जो कार्यवाही की गयी है वह उचित और व्यापक देशहित में है। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थाओं में अगर भटकाव की स्थिति पैठ बना रही है तो ऐसे में की जाने वाली निरोधात्मक कार्यवाही की निश्चित ही सराहना की जानी चाहिये। जेएनयू परिसर में सरकार विरोधी नारेबाजी इस बात की निशानी है कि शिक्षा के इस बड़े केन्द्र में कुछ राष्ट्रविरोधी विचारधारा के लोग सक्रिय हैं। गत मंगलवार को जेएनयू में आयोजित एक कार्यक्रम में संसद पर हमले के जुर्म में फांसी की सजा पाये अफजल गुर की बरसी पर भारत-विरोधी नारेबाजी की गयी थी।

ajmera BL 2016-17

इस मामले में देशद्रोह के आरोप में जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को गिरफ्तार किया गया है।उसकी गिरफ्तारी का विरोध किया जा रहा है। आदित्यनाथ ने कहा कि देश के लगभग तीन दर्जन केन्द्रीय विश्वविद्यालयों और शिक्षकों तथा छात्रों द्वारा जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष की गिरफ्तारी का विरोध किया है। यही लोग समय-समय पर राष्ट्रविरोधी ताकतों के पक्ष में खड़े होते रहे हैं।


					
error: Content is protected !!