The Voice of Bareilly since 2010

अटल विसर्जन : हरिद्वार में गंगा में विसर्जित की गयी अटल जी की अस्थियां

atal jiहरिद्वार। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां आज रविवार को हरकी पैड़ी पर गंगा में विसर्जित कर दी गईं। इस दौरान अटल बिहारी वाजपेयी की पुत्री एवं अन्य परिजन, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, उत्त प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

शनिवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अस्थि कलश यात्रा को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने नेताओं समेत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हरकी पैड़ी का स्थलीय निरीक्षण किया।

https://twitter.com/ANI/status/1031085205078114304/photo/1

अस्थि कलश के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

यात्रा के दौरान समर्थक लगाते रहे जय श्री राम के और अटल जी अमर रहे के नारेl बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि। अस्थि कलश रथ पर मौजूद रहे यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, सांसद रमेश पोखरियाल निशंख, तीरथ सिंह रावत ।

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां

 

 

 

error: Content is protected !!