The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- राजा जनक के गुरु ऋषि अष्टावक्र की जयंती मनाई

बरेली। सक्षम महानगर बरेली के तत्वावधान में राजा जनक के गुरु ऋषि अष्टावक्र की जयंती बरेली महानगर कार्यालय पर मनाई गई। मुख्य अतिथि प्रांतीय प्रभारी रामजी मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि ब्रज प्रांत के उपाध्यक्ष वेद प्रकाश सक्सेना ने अष्टावक्र महाराज के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सचिव एएल गुप्ता ने संगठन सूत्र का वाचन करके सक्षम के विगत कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की। अध्यक्षता राजेश सक्सेन ने की।

रामजी मिश्रा ने बताया कि वेदांत के महत्वपूर्ण ग्रंथ अष्टावक्र गीता के रचयिता ऋषि अष्टावक्र का शरीर आठ जगह से टेढ़-मेड़ा था। इसी आधार पर उनका नाम अष्टावक्र पड़ा। ऐसा शरीर प्राप्त करने के पश्चात भी अपनी इच्छाशक्ति और प्रतिभा के बल पर वह विश्व प्रसिद्ध विद्वान बने। प्रांत उपाध्यक्ष वेद प्रकाश सक्सेना ने कहा कि राजा जनक ने अष्टावक्र को गुरु माना था। गुरु-शिष्य का संवाद अष्टावक्र गीता में उपलब्ध है। नवगठित उत्तर प्रदेश प्रान्तीय कार्यकारिणी में प्रांतीय सचिव बनाए जाने पर रामजी मिश्रा का तथा ब्रज प्रांत का विधिक सलाहकार बनाए जाने पर  राजेश सक्सेना का स्वागत करके सभी पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी। कोषाध्यक्ष अनिल सक्सेना, महिला प्रमुख आशिमा गुप्ता, महिला प्रांत प्रमुख मनोकामिनी के साथ अन्य पदाधिकारी/सदस्यगण उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!