The Voice of Bareilly since 2010

BDA ने कराया बरेली कॉलेज गेट को अतिक्रमण मुक्त

बरेली। विकास भवन रोड पर बरेली कॉलेज गेट को BDA ने अतिक्रमण मुक्त करा दिया है। इसके साथ ही यहां कुछ दुकानों को भी तोड़ा गया। अतिक्रमण की वजह से बरेली कॉलेज गेट वर्षो से बंद पड़ा था और उस पर जंक लग चुकी थी। अब यह गेट भी खुल सकेगा।

बता दें कि सुबह अधिशाषी अभियंता आशु मित्तल के नेतृत्व में बीडीए की टीम ने कॉलेज रोड पर बनी अवैध दुकान और मकान को तोड़ने की कार्यवाही शुरू की गई। जेसीबी देखते ही लोग भड़क गए और टीम से उलझ गए। दुकान तोड़ने आए सभी ऑफिसरों को बुरा भला भी कह दिया। टीम ने बिना लोगो को समझाया अतिक्रमण खुद हटा लें या हम जेसीबी चलाएंगे।

ऑफिसर का रुख देख कर लोगो ने खुद ही अतिक्रमण हटाना शुरु कर दिया। दीवारों और छज्जो को जेसीबी और हैमर से गिराया गया।

error: Content is protected !!