The Voice of Bareilly since 2010

भाजपा अब भाजपा के साथ हुआ “खेला”, दारा सिंह चौहान का योगी कैबिनेट से इस्तीफा

दारा सिंह चौहान

लखनऊः बुधवार को सपा और कांग्रेस के एक-एक विधायक को अपने खेमे में शामिल कर जश्न मना रही भाजपा के कुछ देर बाद ही बड़ा झटका लगायोगी आदित्यनाथ सरकार में वन, पर्यावरण एवं जन्तु उद्यान मंत्री दारा सिंह चौहान ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही सपा में शामिल हो सकते हैं।गौरतलब है कि मंगलवार को भाजपा और योगी आदित्यनाथ कैबिनेट से इस्तीफा देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने अगले दो दिनों में कुछ और नेताओं के भाजपा छोड़ने की बात कही थी। 

दारा सिंह चौहान ने राज्यपाल को भेजे अपने इस्तीफे में लिखा है, “पिछड़ों, वंचितों, दलितों, किसानों और बेरोजगार नौजवानों की घोर उपेक्षात्मक रवैये के साथ पिछड़े और दलितों के आरक्षण के साथ जो खिलवाड़ हो रहा है, उससे आहत होकर मैं उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल से इस्तीफा देता हूं।” दारा सिंह चौहान मऊ जिले की मधुबन विधानसभा सीट से भाजपा विधायक चुने गये थे।

error: Content is protected !!