The Voice of Bareilly since 2010

निकाय चुनाव 2017 : CM योगी संभालेंगे प्रचार की कमान, आज रैली अयोध्या में

लखनऊ। प्रदेश में निकाय चुनाव की सरगर्मियां धीरे-धीरे परवान चढ़ने लगी हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टार प्रचारक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे। आज से उनकी धुआंधार सभाएं शुरू हो रही हैं। वे एक दिन में दो-तीन जिलों में जनसभाओं को सम्बोधित कर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष वोट मांगेंगे। ये सभाएं 27 नवम्बर तक चलेंगी। आज से प्रदेश के पूर्वांचल, अवध, ब्रज, काशी, पश्चिम, कानपुर क्षेत्र के विभिन्न जिलों में ताबड़तोड़ रैलियों को सम्बोधित करेंगे। इस दौरान कई सभाओं में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पांडे भी साथ रहेंगे।

योगी आज अयोध्या में

मंगलवार को मुख्यमंत्री को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ अयोध्या, गोंडा और बहराइच में सभा करेंगे। 15 तारीख को कानपुर में सभा होगी। 16 को अलीगढ़, मथुरा और आगरा, 17 को इलाहाबाद और 18 को मुजफ्फरनगर, मेरठ और गाजियाबाद में सभाएं होगीं। वहीं 19 को गाजीपुर व देवरिया और 20 को बलरामपुर, बस्ती व गोरखपुर, 21 को जौनपुर, बलिया और मऊ में रैली होंगी।

इसके बाद 22 तारीख को योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रैली करेंगे। इसी तरह 23 को शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद व कन्नौज, 24 को झांसी, फतेहपुर और लखनऊ 25 को बाराबंकी, लखीमपुर और बरेली में सभा करेंगे। 26 को मुरादाबाद व सहारनपुर और आखिरी दिन 27 को वह कुशीनगर में रैली करेंगे।

error: Content is protected !!