Categories: NewsU.P. News

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचानी जाएगी बरसाना की लठ्ठमार होली : सीएम योगी

                                                                                                                                                                           सभी फोटो : गौरव शर्मा, बरेली लाइव

मथुरा। अब बरसाना की होली को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक कार्ययोजना तैयार की है। इसका खुलासा उन्होंने आज लठमार होली के दिन बरसाना के राधा बिहारी इण्टर कॉलेज में एक आयोजन के दौरान किया। इसके लिए यहां की लठ्ठमार होली को प्रति वर्ष एक प्रदेश और एक देश से जोड़ा जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि बरसाना को पहले ही तीर्थ घोषित किया जा चुका है। अब गोवर्धन, नंदगांव, बलदेव, गोकुल और महावन भी तीर्थ स्थल बनेंगे।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ब्रज के अन्य स्थलों को तीर्थस्थल घोषित करने की लगातार मांग की जा रही है। मथुरा के दोनों मंत्री और सांसद भी इसकी मांग कर रहे हैं। सरकार इन्हें भी तीर्थस्थल बनाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की पत्नी रुक्मिणी जी मणिपुर से आई थीं। आज के आयोजन के लिए वहां के मुख्यमंत्री को न्यौता दिया गया था, लेकिन वह किन्हीं कारणों से नहीं आ सके। कुरुक्षेत्र के प्रदेश हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज यहां विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने यहां रमेश बाबा की गौशाला का भ्रमण किया। उन्होंने यहां हो रहे गौपालन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि सभी आश्रमों में गौशालाएं देख खुशी हुई। श्री माताजी गौशाला बड़ा काम कर रही है। इस गौशाला के संत रमेश बाबा की मांग पर उन्होंने रत्नगिरि पर्वत तुरंत ही गौशाला को देने के आदेश प्रशासन को दिये। उन्होंने कहा कि यहां आने पर ही मुझे हजारों गायों को एक साथ देखने का सौभाग्य प्राप्त हो सका।

दोहराया यमुना सफाई का संकल्प

इस दौरान संत रमेश बाबा ने जब यमुना को साफ करने का सवाल उठाया तो सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपना संकल्प दोहराया और कहा कि वो इसके लिए दिल्ली सरकार के साथ बैठकर बात करेंगे। बरसाना स्थित संत रमेश बाबा की श्री माताजी गौशाला में संत रमेश बाबा, गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज और पंकज बाबा (राजस्थान वाले) इनसे विमर्श हुआ। यहीं पर संत रमेश बाबा ने यमुना प्रदूषण का मुद्दा रखा तो उन्होंने भी इसके प्रति अपना संकल्प जताया और कहा कि दिल्ली सरकार के साथ बैठकर इसका हल निकाला जाएगा।

श्री माताजी गौशाला में ही उन्होंने बायोगैस आधारित बिजली उत्पादन संयंत्र का उद्घाटन किया। यह संयंत्र 193 केवी बिजली प्रतिदिन उत्पादन करता है। यहीं पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी पहुंच गए और दोनों ने मिलकर गौशाला में गायों का पूजन कर दोपहर का प्रसाद ग्रहण किया।

होली यहां की तो लठ्ठमार बोली हरियाणा की : खट्टर

इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हरियाणा और ब्रज का सम्बन्ध भी श्रीकृष्ण के समय से ही है। श्रीकृष्ण का जन्म मथुरा में हुआ तो महाभारत का युद्ध कुरुक्षेत्र (हरियाण) में हुआ। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा बरसाना की प्रसिद्ध होली लठमार है तो हमारे यहां की बोली लठ्ठमार है। उन्होंने बृज क्षेत्र के विकास में हरसभव सहायता का आश्वासन दिया। इस दौरान मथुरा के दोनों मंत्री और पर्यटन मंत्री, प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री अनिल जैन मौजूद रहे।

बढ़ायी जाएगी श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा

इससे पूर्व सुबह सीएम योगी ने कृष्ण जन्मस्थान के दर्शन किए और वहां करीब दो घंटे बिताने के बाद प्रेसवार्ता कर जन्मस्थान की सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ाने की बात कही। इसके बाद वह वृंदावन के स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के हरिहर आश्रम गये और संतों से विचार-विमर्श किया।

bareillylive

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

20 mins ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

15 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago