The Voice of Bareilly since 2010

Lucknow : पिता एक थाने का दीवान, बेटा बना उसी क्षेत्र का एएसपी

UP Newsलखनऊ। राजधानी के विभूति खण्ड थाने में तैनात सिपाही जनार्दन सिंह अपने सगे बेटे अनूप सिंह के मातहत बनकर काम कर रहे है। पिछले दिनों उन्नाव से लखनऊ आए आईपीएस अनूप सिंह एसपी उत्तरी के चार्ज पर है जिस क्षेत्र में विभूति खण्ड थाना भी आता है। लोगों का कहना है कि जबसे इसबात की जानकारी अन्य पुलिस कर्मियों व दरोगाओं को हुई है तबसे सभी सिपाही जनार्दन से बड़ी सभ्यता और मर्यादा में बात करते है।

विभूति खंड थाने में तैनात सिपाही जनार्दन सिंह एकबार तब खुद को भाग्यशाली समझे होंगे जब उनका बेटा आईपीएस बना था। लेकिन उससे कहीं ज्यादा गर्व अब होगा जब वह बेटे आईपीएस के मातहत बने हो। दरअसल, उन्नाव से तबादले पर लखनऊ के एएसपी (उत्तरी) बनाए गए आइपीएस अनूप सिंह के पिता जनार्दन इसी क्षेत्र के थाना विभूतिखंड में बतौर दीवान तैनात हैं। बेटे के मातहत के रूप में काम करने में कितना सहज होगा, इस पर जनार्दन सिंह गर्व से कहते हैं कि वह ऑन ड्यूटी कप्तान को सैल्यूट करेंगे। आइपीएस अनूप सिंह भी कुछ इसी भाव से कहते हैं कि वह घर पर पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लेंगे लेकिन, फर्ज निभाने के दौरान प्रोटोकाल का पालन करेंगे।

अमर उजाला टीवी से साभार
error: Content is protected !!