Categories: News

गुटखा किंग रसिकलाल माणिकचंद धारीवाल की मुंह के कैंसर से मौत

नयी दिल्ली। गुटखा किंग रसिकलाल माणिकचंद धारीवाल उर्फ RMD का पुणे के रूबी हॉल क्लीनिक अस्पताल में इलाज के दौरान तीन दिन पूर्व निधन हो गया। 79 वर्ष के माणिकचंद डेढ़ महीने से इस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती थे। कैंसर की वजह से उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।

माणिकचंद गुटखा युवाओं के बीच काफी पॉपुलर था। वहीं धारीवाल के अपने सहयोगी गुटखा व्यावसायिक जेएम जोशी से संबंध ठीक नहीं रहे। चर्चा होती है कि धारीवाल और जेएम जोशी के बीच का झगड़ा दाऊद की मध्यस्थ्ता के बाद सुलझा। ऐसे में धारीवाल को काफी समय तक सीबीआई जैसी तमाम एजेंसियों के सवालों से जूझना पड़ा। कहा जाता है एक समय इनकी 8000 करोड़ की संपत्त‍ि हुआ करती थी। आज धारीवाल उद्योग समूह को उनके बेटे प्रकाश और बेटी जाह्न्वी ने ऊंचाइयों पर ही रखा है।

गुटखा व्यापार से बनी नकारात्मक छवि को रसिकलाल माणिकचंद धारीवाल ग्रुप ने अनेक सामाजिक कामों, जरुरतमंदो की मदद और रोजगार देकर दूर करने की कोशिश की। सामाजि‍क कामों में लगातार उनकी दूसरी पत्नी शोभा धारीवाल और उनकी बेटी जुड़ी हुई रहती हैं। उनकी कोशि‍श है कि इससे उनके पिता की समाज मे छवि‍ बदले।

महाराष्ट्र के पुणे जिले के शिरूर में जन्मे धारीवाल को अपने पिता से 20 मजदूरों के साथ एक बीड़ी कारखाना विरासत में मिला था। वह बाद में एक गुटखा व्यापारी बन गए।
bareillylive

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

12 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

14 hours ago