The Voice of Bareilly since 2010

मैं हिन्दू हूं, मुझे भी है धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार : सीएम योगी

बरसाना की लठ्ठमार होली

फोटो : गौरव शर्मा, बरेली लाइव

मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को यहां कहा कि मैं हिंदू हूं, हर को हर एक को अपनी आस्था प्रकट करने का प्रकट करने और धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार है। वह अधिकार मुझे भी है। मैंने पिछले 11 महीने में न किसी को ईद मनाने से रोका न क्रिसमस मनाने से रोका। सभी अपने तरीके से आस्था व्यक्त करते हैं। धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार सभी को है। उन्होंने यह जवाब प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों के पूछने पर कि सीएम योगी ने दीपावली अयोध्या में मनाई, होली बरसाना में। अब ईद कहां मनाएंगे?

होली बरसाना में, देव दीपावली काशी और कुंभ प्रयागराज में ही होगा

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने का अधिकार भी हम सबको है। दीपोत्सव अयोध्या में, होली बरसाना में, देव दीपावली काशी में, रामायण मेला चित्रकूट में और कुंभ प्रयागराज में ही होगा। उसमें हम लोग जाएंगे। हमें गौरव की अनुभूति है अपनी परंपरा और अपनी विरासत पर। इसके संरक्षण और संवर्धन का दायित्व हम सभी के ऊपर हैं। हम इसको हर प्रकार से आगे बढ़ाने में योगदान देंगे।

error: Content is protected !!