The Voice of Bareilly since 2010

अरबपतियों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

mukesh ambaniबीजिंग, 25फरवरी। हुरन ग्लोबल रिच लिस्ट 2016 के अनुसार भारत में अरबपतियों की संख्या बढ़कर 111 पर पहुंच गई है। इस तरह अरबपतियों की संख्या के मामले में भारत अब चीन और अमेरिका के बाद तीसरे स्थान पर है। उद्योगपति मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनका नेटवर्थ 30% बढ़कर 26 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इस तरह दुनिया के अमीरों की सूची में वह 21वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस सूची में बिल गेट्स पहले स्थान पर हैं।

दुनिया में अरबपतियों की संख्या 99 बढ़कर 2,188 हो गई है, जो नया विश्व रिकॉर्ड है। यह आंकड़ा 2013 से 50% अधिक है। भारत सूची में 111 अरबपतियों के साथ तीसरे स्थान पर है। यह संख्या पिछले साल से 14 अधिक है। 80 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ बिल गेट्स पहले स्थान पर हैं। कुल सूची में गेट्स के बाद 68 अरब डॉलर की संपदा के साथ वारेन बफे दूसरे स्थान पर और 64 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ अमानसियो आर्टेगा तीसरे स्थान पर हैं। दुनिया में 5 टॉप अरबपतियों की सूची में जेफ बेजॉस और कालरेस स्लिम हेलु भी शामिल हैं।

ajmera BL 2016-17

error: Content is protected !!